QUOTES ON #SYAH

#syah quotes

Trending | Latest
6 NOV 2019 AT 23:48

यादों के जुगनू मुट्ठी में बन्द किये
स्याह रात हुई तो सोने चले हम।

-


19 FEB 2020 AT 23:23

रात जगाती है दिन जलाता है
चैन क्यों तुझको नहीं आता है।

कुछ तो है दिल में,निकला नहीं
किस लिए डर तुझे सताता है।

इस क़दर स्याह रात देखी नहीं
खौफ़ किसका चाँद दिखाता है।

बोझ से दिल कहीं न बैठ जाए
परेशान है क्यों नहीं बताता है।

अंधेरा जब भी बढ़ने लगता है
रौशनी का ख़याल आता है।

नज़्म लिखी थी कल उसने जो
बज़्म में आज वही सुनाता है।

-


11 SEP 2020 AT 20:57

स्याह हो मेरी क़लम की..!!



-


16 OCT 2019 AT 5:52

सुबह का उजाला स्याह रात का अंधेरा भी खुद में समेटे हुए है

-


13 JUN 2021 AT 9:39

ये पहर जब आसमां पे सियाह को मल देती है
एक नई उम्मींद एक नया कल देती है

-



सोने चले हो ज़रा याद रखना,
ख़्वाबों में भी हमें याद रखना।

-


7 NOV 2019 AT 10:26

मुट्ठी में बंद जुगनुओं को आंखों पे रख लेना
सोते हुई रोशन पलको पे कोई शक न करेगा

-


30 AUG 2020 AT 12:18

है ही नहीं जहां में वो सुकून
जो सिर्फ ख़ुद ही में मिलता है।


इस रंगीन दुनिया के उजालों में
मुझे सब स्याह रातों सा लगता है।।

-


11 JUN 2020 AT 9:49

क्या हुआ तमस में स्याह सब कुछ दिखता है,
सूर्य की तरह चमकने के लिये सूर्य की तरह जलना पड़ता है !

-


2 DEC 2021 AT 9:04

वैसे तो गुजर गई है
मगर स्याह अपना
छोड़ गई है यही कही
आंखों के गीले किनारों में
जलते दिए में,
घर के रोशनदानों में,
मन के एक कोने में,
रात अपना होना
दर्ज करा गई है सवेरे में।

-