दर्द
दर्द में दर्द का, इलाज होता है |
दर्द सहकर ही, जिंदगी में कुछ खास होता है |
माना ये कांटे की, चुभन की तरह चुभती है |
एक दर्द सालों तक, दिल में जिंदा रहती है |
बुरी लत से निपटने का, ये सबसे अनोखा अंदाज होता है |
दर्द में दर्द का, इलाज होता है |
दर्द सीख देती है, दुबारा संभलने की |
सही रास्ता चुन, उन पर ढ़लने की |
जिन्हे दर्द की परख हो, उनके लिए ये नायाब होता है |
दर्द में दर्द का, इलाज होता है |
दर्द आता है तो समझ लेना, कुछ तो नया होगा |
आदतों से दूर, फिर से नया एक समां होगा|
दर्द से उबरकर, एक अनुभव जीवन में साथ होता है |
दर्द में दर्द का, इलाज होता है |
दर्द होता है जब तक, उसे होने दो |
थोड़ा सब्र करो, बस उस पल को तुम गुज़रने दो|
यूँ ही नहीं होता इंसान सच्चा, दर्द ही उनकी अच्छाई का राज़ होता है |
दर्द में दर्द का, इलाज होता है |
Pritam Singh Yadav
-