QUOTES ON #SHAYARCASM

#shayarcasm quotes

Trending | Latest
27 JUL 2017 AT 13:53

"तुम तक़ल्लुफ़ को भी इख़लास समझते हो 'फ़राज़', दोस्त होता नहीं हर हाथ मिलाने वाला"


-अहमद फ़राज़

-


29 JUL 2017 AT 8:00

@नज़र-ए-दिल्ली@

सुना था यहाँ हाँथ नहीं दिल मिलते हैं,
बड़ी दिलदार है दिल्ली.!
अजी यहाँ हर कुछ है, बस दिल ही नहीं,
बड़ी बेकार है दिल्ली..!

है तंग-गलियाँ और चौड़ी सड़क भी..
मगर गुलज़ार है दिल्ली..!
एक हुजूम जो बस चले जा रहा है,
फ़क़त भीड़-भाड़ है दिल्ली.!

वो अदब और अदीबों की बस्ती है गुम कहीं,
आज शर्मसार है दिल्ली..!
थी जो "ग़ालिब" की दिल्ली, जो "दाग़" की दिल्ली..
आज दाग़दार है दिल्ली.!

वो क़ीले , इमारतें, अदब के घराने आज खंडर हैं..
बहुत बीमार है दिल्ली.!
वो सूफी दौर, वो शाही दीवार सब कुचल दिए गए..
गुमसुम ज़ार-ओ-ज़ार है दिल्ली.!

हिन्द की हुकूमत , हिन्द का तख़्त, है हिन्द की तू आबरू..
सियासत की दस्तार है दिल्ली..!
जो तस्सव्वुर बचपन से थे इन् आँखों के रूबरू..
फ़क़त इक नक़्शे-नागवार है दिल्ली..!

-


2 OCT 2018 AT 20:42

मेरे लफ्ज़ो को इतना ध्यान से मत पढ़ा कीजिये.... मोहतरमा...
थोड़े बहुत भी याद रह गए.... तोह
हमें भूल नहीं पायेंगी...

-


27 JUL 2017 AT 21:41

भागई ने क्या खेल खेला, कठोर हृदय मा बस गयी आके
कितना कोमल मन वो अकेला,गगरी भर वो पीर छुपा के,

उलझ गया वो प्रेम-मेघ मा, मधुर झंकार पायल की पा के
स्वप्न रचे हर दिन पलकों मा, रतिया की वो नींद चुरा के,

काहे करे वो साज-सजावट, देखे दर्पण मुस्का के
भरम में जीता, भरम पे मरता, आसमां को वो ज़मीं बता के.!

-


22 MAY 2020 AT 12:23

शायरों से ही रह गयी है अब आबरू इश्क़ की,

बाकियों ने तो बाज़ारों में जिस्म के भाव बेचा है..

-