QUOTES ON #SHAN

#shan quotes

Trending | Latest
7 OCT 2019 AT 17:11

बरसों की यारी है मेरी तुझसे साकी, इस दोस्ती का कुछ तो सिला दे,
मैं भी हूँ और वो बेवफा भी है तेरे मयखाने में, किसी एक के प्याले मे ज़हर मिला दे ।

-


29 AUG 2019 AT 18:13

फरिश्तों के ज़रिए एक इंसान पला देखा है

मैंने पिता के हाथों में छाले
और माँ का हाथ जला देखा है

-


16 SEP 2019 AT 17:33

खिलखिलाहट की आवाज़ आती है
उसके आँगन से अब,
सुना है, "मेरे चाँद के घर तारा हुआ है"

کھلکھلاہٹ کی آواز آتی ہے
اسکے آنگن سے اب،
سنا ہے "میرے چاند کے گھر تارا ہوا ہے"

-


26 APR 2018 AT 22:04


30 SEP 2019 AT 18:06

तू पूछ कभी अकेले में
दिल पढ़ा दूंगा ग़ज़ल की तरह
ग़ैर की मजलिस में दुखड़े सुनाना
तेरे "शान" की शान नहीं है !

تو پوچھ کبھی اکیلے میں
دل پڑھا دونگا غزل کی طرح
غیر کی مجلس میں دکھڑے سنانا
تیرے "شان" کی شان نہیں ہے !

-


8 SEP 2019 AT 9:46

वो दिल बहला रही थी
मैं प्यार समझ बैठा
रद्दी के टुकड़े को
इतवार का अखबार समझ बैठा

-


12 OCT 2019 AT 18:17

सहम जाता था एक आवाज़ में बेटा जिसका,
आज उस बाप का सहमा लहज़ा बताता है
"बेटा बड़ा हो गया"

سہم جاتا تھا ایک آواز میں بیٹا جسکا،
آج اس باپ کا سہما لھذا بتاتا ہے
"بیٹا بڑا ہو گیا"

-


19 SEP 2019 AT 17:25

ना करो कोशिश मुझे सुलझाने की,

मैं काँच का मांझा
और तुम पतंगबाज़ अनाड़ी ठहरे !


نا کرو کوشش مجھے سلجھانے کی

میں کانچ کا ماںجھا
اور تم پتنگباز اناڑی ٹھہرے !

-


7 NOV 2018 AT 13:17

मैं दिवाली पर दीप तुम्हारा
तुम ईद पर मेरी खीर बन जाना,

मुझे अपना रांझा कर के
तुम मेरी हीर बन जाना ।

-


22 SEP 2019 AT 10:29

पूरी रात रोई थी शम्मा यह सोच कर
के जिस हवा ने चिंगारी से आग बनाया,
मेरे बुझने में भी उसका ही हाथ था ।

پوری رات رویی تھی شمّ یہ سوچ کر
کے جس ہوا نے چنگاری سے آگ بنایا،
میرے بجھنے میں بھی اس ہی کا ہاتھ تھا !

-