भारत का वो वीर जवान
जिसको करता देश सलाम
भारतवर्ष की वो है शान
हिंदुस्तान की वो है जान
उनके कर-कमलों के दम से,
ही है अपना देश महान।
भारत का वो लाल प्यारा
भारत का वो वीर जवान।
जान लगाते बाज़ी पर,
कि देश चैन से सोएगा।
उनके देशप्रेम की गाथा सुनकर,
हर कोई गर्व से रोएगा।
उनके शौर्य और हिम्मत से,
नहीं हैं ऊँचा कोई सम्मान।
भारत का वो प्यारा बेटा
भारत का वो वीर जवान।।
-