बचपन
बचपन है कागज़ की नाव
बचपन है दादी का गाँव
बचपन है नानी की कहानी
बचपन है ढक्कन में पानी
बचपन है रविवार
बचपन है डीडी पर चित्रहार
बचपन है किस्मी बार
बचपन है छत पर रखा अचार
बचपन है नोटबुक पर कवर
बचपन है पेंसिल बॉक्स के स्टिकर
बचपन है पतंग के पेंच
बचपन है मैदान की रेस
बचपन है खोया रबर
बचपन है होलोग्राम वाला शार्पनर
बचपन है होली का हुड़दंग
यहीं हैं कुछ बचपन के रंग
-