QUOTES ON #PEHAR

#pehar quotes

Trending | Latest
28 SEP 2021 AT 14:02

221 2121 1221 212
शामिल वो आजकल मेरे हर इक पहर में है,
ओझल नहीं हुआ वही मेरी नज़र में है।

रहने के वास्ते कहाँ घर चाहिए तुझे,
दिल को ही घर बना के समझ अपने घर में है।

आँखों के रास्ते वो मेरे दिल में है बसा,
तहरीर मेरी भी लगे उसके असर में है।

आलम न पूछे अब कोई बैचेनी का मेरी,
दीदार हो न पाया मुझे वो सफ़र में है।

होश ओ हवस खो ही दे जो देखे इक नज़र,
जादू नज़र कमाल वो रश्क़ ए कमर में है।

-


24 NOV 2018 AT 14:03

बस उस पहर मेरी नज़र ठहर गई
और वक्त गुज़र गया.....
मैं वहीं थम गई
और मेरी दुआ आगे निकल गई...

-


30 JUL 2020 AT 13:50

मैं तो तुमको याद दिलाने आई
रक्षा बन्धन का त्यौहार आ गया है भाई
बहिनों को ससुराल से जरूर बुलाना
उनसे राखी जरूर बंधवाना
बहनें तो घर का नाज है भाई
मानों तो तुम्हारे सर का ताज है भाई
उनको कभी ना रूलाना
पवित्र तेरी देहरी कर जायेगी
बहिन बांधने राखी जब घर आयेगी
उनसे नजरें ना फिराना
आया राखी का त्यौहार
राखी जरुर बंधवाना













-


13 JUN 2020 AT 18:46

तेरे इश्क में बेसब्र.. मैं आठों पहर हो रहा हूं...
तेरे गम में ऐ जालिम.. मैं ज़हर हो रहा हूं!

-


13 FEB 2017 AT 23:55

मैं शांत हूं सागर सा,मचलती लहर तुम हो....
मैं दिन हूं गुमनाम सा,जीता जागता पहर तुम हो...

-


8 JUN 2019 AT 15:04

सफ़र मैं हमसफ़र बन जाना ।
मैं रात तुम सहर बन जाना ।
अभी दूर है मंजिल ये पता है मुझे,
मैं वक़्त बनता हु तुम पहर बन जाना ।

-


21 SEP 2020 AT 20:26

बस बैठे रहो निगाहों के सामने,
हम सहारा जाम का लेना छोड़ देंगे|

बस दीदार तेरा हो जाये हर पहर,
हम नाम ख़ुदा का लेना छोड़ देंगे||

-


7 APR 2020 AT 22:19

Maa ye sasuraal hai, mera ghar nahin hai
Jab bhi mai sahi hoti hun, mai akele khadi hoti hun..
Wo ghar to aisa na tha...jab bhi sahi hoti thi
Tu, baba, chacha, chachi, sabki ek kadi hoti thi!!!

Maa ye sasuraal hai, mera ghar nahin hai
Ek se kha suni huyi to, sare rishtey ruth jate hain,
Pyar, sneh aur vishwaas ke ,sare kishtey tut jate hain!!!

Maa ye sasuraal hai, mera ghar nahin hai
Pal do pal ke liye Ladti to hum do bahne bhi hain,
Yahan ladai huyi to mahino tak taane sunne hain
Takraar to bhai se bhi hoti hain, par daraar nahin hain
Yahan takraar huyi to haal chal ka bhi sawal nahin hai!!!

Tulnatmak nai ho rhi mai maa
Bus samajhna chahti hun, ladki k naseeb me such me do ghar hai
Ya wo beghar hai......

-


1 JUN 2019 AT 23:55

वो जब भी ससुराल से पीहर आती उसके स्टेटस पे,
कभी पीहर के पेड़, तो कभी वो दो नंगे शेर,
कभी क्यूट सी टिप्सी, तो कभी माँ की लस्सी,
का फ़ोटो पड़ जाता...
और पीहर से ससुराल आते ही...
ससुराल के गुलाब और नन्हें नवाब,
दादी का तोता राजाराम और बिटिया के हर नए काम,
से वो स्टेटस बदल जाता।
ख़ुश वो दौनो जगह थी, ये पक्का था,
पर पता नहीं वो दौनो जगह की ख़ुशियाँ
एक साथ समेट नहीं पाती थी,
या अपने मन को दो जगह बाँट जाती थी।
कुछ तो ख़ालीपन था, जो नज़र नहीं आता था
पर अपने होने का भान करा जाता था...

-


1 AUG 2018 AT 14:25

Yadoon mai he ulaj kar reh jate huu...
Khud ko asal se kosu door pati huu...
Jagne ke Khawahish mai kuch ghadi fir soo jati huu...
Bas yuu he Raat pehron mai guzarti huu...
Bas yuu he...

-