लोकल यहां की आन है, वड़ापाव यहां की शान है,
छोटी-छोटी गलियों में ऊंचे यहां बड़े मकान है,
ये है मुंबई-मुंबई मेरीजान है!
आंखों में उम्मीद,मन में सपने,दिल ढेरों अरमान है
छोटो को प्यार,हम उम्र को गाली😉 बड़ों के लिए यहां सम्मान है,
ये है मुंबई-मुंबई मेरी जान है!
टैलेंट यहां के लोगों में बड़े कमाल है,
जिंदगी का हर पल यहां धमाल है,
ये है मुंबई-मुंबई मेरी जान है!
थकता नहीं यहां इन्सान है,
बाप्पा का चलता यहां राज है, विघ्नहर्ता, पालनहार है,
ये है मुंबई-मुंबई मेरी जान है!
गेटवे के सामने ताज ,हिंदोस्ता की शान है,
मरीन मुंबईकर के दिल की धड़कन- जान है!
ये हैं मुंबई-मुबई मेरी जान है!
सोते नहीं यहां, जागते रात भर इन्सान है,
दादर, कुर्ला की क्राउड से सभी परेशान है,
फिर भी ३ करोड़ की आबादी वाला शहर करोड़ों की जान है!
मिनी इंडिया,छोटा हिंदुस्तान है!
ये है मुंबई-मुंबई मेरी जान है!!
मुंबई-मुंबई मेरी जान है!!
-