QUOTES ON #MKSANI

#mksani quotes

Trending | Latest
11 JAN 2020 AT 18:50

किसकी मौजूदगी है कमरे में
इक नई रौशनी है कमरे में

इस क़दर ख़ामुशी है कमरे में
एक आवाज़ सी है कमरे में

-


14 DEC 2020 AT 22:48

उस बदन का हुस्न है रूहानियत की रम्ज़ियत
एक बार उस रूपवंती के ज़रा दर्शन करो

-


26 SEP 2019 AT 2:03

दीवारे-ख़्वाब में कोई दर कर नहीं सके
हम लोग शब से आगे सफ़र कर नहीं सके

इक शाम के चले हुए पहुँचे मियाने-शब
भटके कुछ इस तरह कि सहर कर नहीं सके

शायद अभी रिहाई नहीं चाहते थे हम
सो उस को अपनी कोई ख़बर कर नहीं सके

हम कारे-ज़िन्दगी की तरह कारे-आशिक़ी
करना तो चाहते थे मगर कर नहीं सके

आँखों पे किस के ख़्वाब पर्दा पड़ा रहा
हम चाह कर भी ख़ुद पे नज़र कर नहीं सके

तुम से भी पहले कितनों ने खाई यहाँ शिकस्त!
दुनिया को फ़त्ह तुम भी अगर कर नहीं सके?

-


12 JUN 2019 AT 18:45

आधी नींद के अन्दर भी
मेरा ख़्वाब मुकम्मल था..

उस का दर्द न देख सके
उस की आँख में काजल था..

हम ने उस से प्यार किया
जिस का मैला आँचल था..

हम थे रेगिस्तान की रेत
वो भी प्यासा बादल था..

इक लम्हे का अपना वस्ल
और ख़ुमार मुसल्सल था..

तन्हाई को पी गयी रूह
किस का साथ हमें कल था..

'सानी' अपनी धुन में मस्त
जैसे कोई पागल था..

-


27 JAN 2022 AT 0:57

तन्हाई का राग अलापते रहते हो
तन्हाई का हाथ पकड़ नहीं लेते क्यों— % &

-


15 NOV 2019 AT 20:35

घर की वीरानी
जब दिल की वीरानी से मिल जाती है
वीरानी की वुसअत में
कुछ और इज़ाफ़ा हो जाता है

-


13 FEB 2022 AT 23:00

तन्हाई को तार डाल कर बुलवा भेजा है
कल हम दोनों मेरे घर पर ख़ूब धमाल करेंगे

تنہائی کو تار ڈال کر بلوا بھیجا ہے
کل ہم دونوں میرے گھر پر خوب دھمال کریں گے— % &

-


11 JUN 2022 AT 19:28

देखा उसे जो मह्वे-दुआ इश्क़ हो गया
दिल में हुई नुमूदे-ख़ुदा इश्क़ हो गया

-


3 APR 2018 AT 0:17

मैं जागता भी नहीं और सो रहा भी नहीं
कि पा रहा हूँ किसी को तो खो रहा भी नहीं..

मिरे लबों पे हँसी का कोई निशान नहीं
मिरी इन आँखों से ज़ाहिर है रो रहा भी नहीं..

बदन की किश्त में एक ऐसी फ़स्ल काटता हुँ
जिसे मैं ख़ुद तो किसी तरह बो रहा भी नहीं..

जो सोचता हूँ तो कोहराम सा मचा हुआ है
जो देखता हूँ, कहीं कुछ तो हो रहा भी नहीं..

मिरे वजूद पे लम्हों की गर्द जमती हुयी
मैं बे ख़बर कहीं से ख़ुद को धो रहा भी नहीं..

उसी की याद में दिन रात अश्कबार है चश्म
वो एक शख़्स मिरा अब के जो रहा भी नहीं..

'SANI'

-


4 APR 2019 AT 22:22

अपने तबाह शहरों को यूँ देखते हैं लोग
जैसे इन्हें तबाह किसी और ने किया

اپنے تباہ شہروں کو یوں دیکھتے ہیں لوگ
جیسے انہیں تباہ کسی اور نے کیا

-