उलझे जैसे सुलझे से रिश्ते,सुलझे जैसे उलझे से रिश्ते
टूटे जैसे जुड़े से रिश्ते,जुड़े जैसे टूटे से रिश्ते
अपने जैसे पराए से रिश्ते ,पराए जैसे अपने से रिश्ते
साथ होकर दूर से रिश्ते ,दूर होकर पास से रिश्ते
बेवजह से वजह से रिश्ते, वजह से बेवजह से रिश्ते
नासमझ से समझदार से रिश्ते ,समझदार से नासमझ से रिश्ते
-