QUOTES ON #MEGH

#megh quotes

Trending | Latest
21 JUN 2019 AT 12:49

....

-


12 MAR 2017 AT 2:32

मेघ है
मल्हार है
इस दिल को करना
आज इक़रार है

हाथ में लेके बैठे हैं चाय का प्याला
बस एक अदद हमप्याले का इंतज़ार है
- साकेत गर्ग

-


21 JUN 2018 AT 8:45

मैं काली घटा तुम, मेघ बन बरस जाना, 😊
जब सावन आए तो, ह्रदय में राग भर आना, 😊
प्रेम की गागरी में अमृत नही तो, विष ही भर लाना,
प्रेम के सराबोर से लबालब होकर, मुझे हंसी का आलम देते जाना✍️✍️

-


17 JUL 2018 AT 10:24

हे मेघ! मेरा ये प्रणय निवेदन ,
तुम प्रियतम तक पहुँचा देना
बिन मेघ धरा सी व्याकुल हूँ,
मेरा यह संदेश सुना देना
स्मृतियाँ प्रियवर की फुहारों सी,
प्रतिक्षण भीगा कर जाती है
प्रियतम की विरह वेदना में,
अखियां प्रतिपल अश्रुधार बरसाती है
हे मेघ! मेरा इतना सा संदेश ,
मेरे पि तक पहुँचा देना ....

-


10 SEP 2018 AT 23:11

मैं 'आकाश' सी मौन,
वो 'मेघ' सा प्रचंड ।

-


16 OCT 2020 AT 11:17

मेघ निरंतर अग्रसरित है , जैसे जीवन होता है
रुक जाना ना इसने सीखा , जीवन मेघ सा होता है

कहीं पे काली बदरी होती , कहीं धवल सा होता मेघ
ऐसे ही तो जीवन में भी , स्याह-धवल सुख-दु:ख अनेक

कभी गिराए छुट-पुट बूंदें , भीषण बारिश कभी करे
जीवन में जो पल हैं आते , मेघ-सदृश ही भाव भरे

कभी लगे कि क्या कर जाऊं , कभी शिथिलता आती है
मेघ जैसे बदले स्थिति , क्षण क्षण भिन्नता आती है

किन्तु मेघ से सीखा मैंने , हर पल चलते रहना है
प्रेम हो या हो वेदना , प्रति पल हंसते रहना है

-



मेघ बरस रे मेघ बरस
ना खेल आंख मिचोली

सूखी है धरती
कृषक परेशान
लहराती फसलें
बनी बंजर मैदान
बोझिल आंखे
तके आसमान
आँसू भी सूखे
न छुपे तरस
मेघ बरस

व्याकुल हर कोई
खोई है आशा
चेहरों पे छायी
नितांत निराशा
अब तू समझे
कौनसी भाषा
नैन उडिके
रे दिखा दरस
मेघ बरस

-


15 JUL 2020 AT 19:52

भीगे भीगे सब है मन से भीगा कोई नहीं,
बरस रहे है मेघ जहां आसमां के नीचे कोई नहीं।

-


8 JUN 2018 AT 13:28

মেঘ হয়ে যদি বর্ষা পাঠাস,অভিমান রাখিস তিলে...
সাজিয়ে নেব কৃষ্ণচূড়া তোর নামের অন্ত্যমিলে।

-


7 JUN 2018 AT 13:54

মেঘের চোখে কাজল আঁকিস, আঁধারে ঢাকুক টুকরো চাঁদ।
শহর ভিজুক মনখারাপে, আজ পদ্য লিখুক একটি রাত।।

-