सुनो! तुम सुन लो ना,
हमारा अलविदा कहने का वक्त हो गया है,
ज़रा हमारे करीब आ जाओ ना |
सुनो! मना मत करना,
एक लम्हा आकर हमसे आखिरी बार लिपट जाओ ना|
वादा करते हैं, और कभी परेशान नहीं करेंगे,
बस एक दफा इश्क़ कर लो ना|
सुनो! मना मत करना,
एक आखिरी बार हमारा हाथ थाम लो ना,
तुम्हारे वो बदन के खुशबु को
हमारे अंदर ढल जाने दो ना|
सुनो! मना मत करना,
आखिरी बार, हमारे सामने
वो खुबसुरत सी मुस्कुराहट अपने चहरे पर ले आओ ना|
सुनो! मना मत करना,
बस आखिरी बार अपने प्यार का इज़हार
फिर से कर लो ना,
तुम्हारे वो अंदाज़ को हमारे ज़हन में बिठा लो ना|
सुनो! सुन रहे हो न तुम,
मेरी ये आखिरी ख्वाहिशें पुरे करोगे न तुम?
सुन लो ना!!!
-