QUOTES ON #LADKI

#ladki quotes

Trending | Latest
5 JUL 2019 AT 4:48

मुन्ना बड़ा हो रहा था,
पर जीजी तो आज भी कईयों से छोटी थी!
मुन्ने को समझ नहीं आता था,
माँ बचपन के बिना कैसे पली-बढ़ी थी?

-


30 APR 2020 AT 16:27

ख्वाब में तेरा आना-जाना लगा हुआ है।
हमको तो एक मर्ज़ पुराना लगा हुआ है।
सोच वो लड़की क्यों तेरे पीछे लगी हुई है...
जिसके पीछे सारा ज़माना लगा हुआ है।।
✍️राधा_राठौर♂

-


23 APR 2019 AT 23:16

वो जो आँसू पी नहीं पाई होगी लड़की

वो जमीं पे गिरा , तो दरिया बना होगा




-



"हां लड़की हूं पर बोझ नहीं ये तुम कब समझोगे "
मार डालते हो मुझे पैदा होते ही तुम
या लड़की के जन्म पर मातम मनाते हो
आखिर गलती क्या है हमारी ये भी ना बताते हो
बस लड़की हो कह कर चुप कराते हो
छोटी सी उम्र से ही घर का काम सिखाते हो
तुम्हे दूसरे घर जाना है तू पराई धन हैं
बार बार ये एहसास दिलाते हो
थोड़ी बहुत बस डिग्री दिला देते हो
फिर दहेज देकर शादी करा देते हो
ये सब ठीक नहीं हैं साहेब
"हां लड़की हूं पर बोझ नहीं ये तुम कब समझोगे "
हमे भी अच्छे से पढ़ा दो ना
हम भी पढ़ लिख कर नाम रौशन करवाएंगे
दहेज़ जैसी प्रथा भी दुनिया से हटाएंगे
अब बहुत हुआ ये भेदभाव हम लड़कियां नहीं सह पाएंगे
देखना उन सब के बावजूद हम लड़कियां परचम लहराएंगे
"हां लड़की हूं पर बोझ नहीं ये तुम कब समझोगे "

-


20 APR 2021 AT 0:07

कोई लड़की पास से गुजरे तो
तुम उसका डर नहीं साहस बन जाओ
कोई उसका जिस्म नोचे तो
तुम हवस नहीं उसका लिबास बन जाओ

-


24 OCT 2020 AT 6:15

खूबसूरती...... वरदान या अभिशाप

ये सोचने की बात है!
खूबसूरती वरदान है या अभिशाप है।।

एक बाप को अपनी बेटी की खूबसूरती को घर में छुपाना पड़ता है।
इस जमाने की बुरी नजर से अपने लाडली बेटी को बचाना पड़ता है।।

अपने घर की बहन बेटियों को जमाने की बुरी नजर से बचा लेते हैं हम!
पर अफसोस दूसरों की बहन बेटियों को खुद की गंदी नजर से नहीं बचा पाते!!

रात में अकेली खूबसूरत लड़की को देखकर सीटी मारते हैं।
बदन को नोचकर किसी दरिंदे की तरह जिंदा जला देते हैं।।

खूबसूरती तो खुदा का दिया हुआ अनुपम वरदान थी,
पर हम लोगों की सोच की वजह से अभिशाप बन चुकी है।।

-


28 APR 2020 AT 22:05



हर महीने की है ये कहानी,
हर लड़की की ये कहानी
एक लड़की कि जुबानी,
ऐसा दर्द जो सहना है,
बदले में चुप रहना है,
जो दर्द वो सहती हैं,
फिर भी किसी से ना कहती हैं....

-


21 JUN 2018 AT 16:22

वो सारी तर्कशीलता,
बुद्धिमत्ता,
आज़ादी और चंचलता ,
जो एक बेबाक लड़की की
खुली जुल्फों में बेफिक्री से घूमती हैं...

चुटकी भर सिंदूर पड़ते ही कस के बाँध दी जातीं है
एक बेबस, लाचार, बेवकूफ़ सी औऱत के जूड़े में...

-



जाग जाता है, एक नन्ही-सी आहट से वो गरीब..!
ऐ खुदा! उसके घर में लड़की तो है, पर दरवाजा नहीं।।

-


9 MAY 2020 AT 17:04

एक बेटी को सबने ठुकराया
उसके मन को किसी ने पढ़ ना पाया
हर बार उसे ही आजमाया
उसकी हर कोशिश पर उंगली उठाया
उसके हर बातो को गलत ठहराया
उसने तो बेटी होने का कर्ज निभाया
पर ये समाज ये घर, ये परिवार
हर किसी ने उसपर जोर चलाया
हर बार सब ने उसे ही समझाया
क्या गुनाह है एक लड़की का लड़की होने में
पर ये बात कोई भी समझ ना पाया
इस स्वतंत्र देश में
हर बार एक लड़की को ही गुलाम बनाया
जब जरूरत थी उसको एक हमदर्द की
तो हर किसी ने उसको अपना दर्द बताया
पर उसके मन को किसी ने ना समझ पाया
एक बेटी को सबने ठुकराया!

-