QUOTES ON #KOMALRAWAT

#komalrawat quotes

Trending | Latest
4 JUN 2019 AT 15:37

मरते होंगे लोग आप पर
मिलकर आपसे हम तो जी उठे हैं

-


22 OCT 2019 AT 13:11

परेशानियों से बिछड़ कर
मैं सुकून की हो जाती हूँ...
जब भी तेरे चेहरे पर वो
बेपरवाह सी मुस्कुराहट पाती हूँ...

-


24 AUG 2019 AT 18:19

उम्र गुज़र जाती है इन्हें समझने में
खुशी और गम दोनों हमशक्ल जो होते है

-


23 SEP 2019 AT 12:27

मैं सुकून लिखूंगी,
तुम अपना साथ समझना
मैं रात लिखूँगी,
तुम अपना ख़्वाब समझना
मैं इश्क़ लिखूँगी,
तुम रूह पर अपना नाम समझना

-


29 JUL 2019 AT 13:11

बिन किये गुनाहों का इल्ज़ाम सिर लेकर
बहुत चला है वो थक जाने के बाद भी...!!

-


21 NOV 2019 AT 14:30

दिल में बसी तुम्हारी तस्वीर
बस यही सोचती है हर पल...
के इस शहर से उस शहर तक का सफर
कितना सुहाना हो गया है...

-


4 NOV 2019 AT 19:16

वो मुझमें पसीने की महक सा घुला है
यूँ इत्र की शीशी में क्या ढूंढते हो...

ए मेरे यारों मेरे हर जज़्बात में सिर्फ वो है
यूँ चंद लफ्ज़ों में क्या ढूंढते हो...

मेरे चेहरे की ये चमक उसके साथ से है
यूँ चाँद की चांदनी में क्या ढूंढते हो...

मैं नहीं उसका साया जो छोड़ दूं साथ रातों में
यूँ वक़्त की मेहरबानियों में क्या ढूंढते हो??

-


22 JUL 2019 AT 12:57

मेरे ख्वाबों की हकीकत इतनी सी है
कि आंख खुली तो बस तुम नज़र आए..

-


1 NOV 2019 AT 23:58

दिल के हर जर्रे पर नक्श ए मोहब्बत उनकी
नूर आंखों का है, आँखों से कैसे जुदा हो..❤️

-


24 NOV 2019 AT 21:39

'बिंदिया' हूँ हाँ
❤️ उसकी बिंदिया ❤️
( पूरी कविता अनुशीर्षक में )

-