कब तक कहोगे ये देश मेरा है, वक़्त है देश के लिए कुछ कर दिखाने का !
बहुत सो चुके जागो वतन वालों ये समय है देश को विश्व पटल पर लाने का!
गांधी जी के अहिंसा भाव रख सुभाष चंद्र सा उबाल खून में लाने का !
भर नया जोश युवाओं में दुश्मनों के छक्के फिर से छुड़ाने का
बहुत कर चुके मनोरंजन अब समय है देश की आन बचाने का .!
छोड़ सियासत पार्टियों पर हृदय में वसुदेव कुटुम्बकम्, की ज्योति जलाने का!
कब तक भ्रष्टाचारियों को देश मेँ पन पाओगे अब समय है भ्रष्टाचार मिटाने का!
देश का पैसा देश में रखकर स्वदेशी अपना कर देश को उन्नत बनाने का !
याद करो वो कुर्बानी जो भगत सिंह ,चंद्रशेखर लक्ष्मीबाई ने दी थी !
अब वक़्त है देश के नौजवानो देश की स्वतंत्रता की आन बचाने का!
-