QUOTES ON #GEETIKA_KAUR

#geetika_kaur quotes

Trending | Latest

जो टूटा है पहले से, उसमें और क्या टूटेगा?
दर्द तो नशा है जनाब, रगों मे बह रहा है।।

-



कुछ हादसें, कुछ लोग इस कदर चोट पहुंचाते हैं
उनके दिए ज़ख्म हमेशा ताजे रहते हैं
सपनों में भी डराते हैं
कुछ लोग जीवन में जाने क्यों टकरा जाते हैं ?

-



दिल में एक कोना ऐसा संभाल कर रखना,
किसी की याद को कुछ यूं ताज़ा रखना,
न आशाऐं हो कोई, न ही शिकायतें,
याद जब भी करो तो चेहरे पर
बस , बेवजह की मुस्कुराहटें हों।।

-


14 FEB 2019 AT 9:47

प्रेम ममता भी है, प्रेम शिक्षक भी है।
गर समझते हो तो ये समीक्षक भी है।।

-



रूठ गई, दूर बहुत चली गई,
कैद हैं कुछ यादें दिल में,
उन्हीं से कभी काम चलता है।

सलाह है एक, उनके लिए
संभाल कर रखना उस झप्पी को,
वो जादू करती है,
पल में हर दर्द को छूमंतर कर जाती है।।

-



Whose fragrance reminds me of you
Your love
Which has been faded like It.
I still have a rose which you gave me
With a tiny hidden thorn
Still I love it as you gave me
I have kept it carefully
As it saves me. 😌😌

-



दिल के कोने में एक दुनिया बसी है.
खामोश है पर ज़िन्दगी का एहसास कराती है।।

-


13 JUN 2022 AT 7:25

®
सूना हैं ख़ुश रहती हो,
मुझसे दूर होने के बाद..
अच्छा हैं, अच्छी रहती हो,
तुम अब अच्छाई के साथ..
हमारा क्या,हम भी ठीक हैं,
अपने वही बुराई के साथ..
इश्क हैं क्यूँ! अब भी तुमसे,
मुझसे दूर होने के बाद..😔..

- kR. Pradeep "✍️"

-



खुद में ही क्या तलाशते रहते हो,
जो दिखा दे आईना भीतर के हालात
तो आईने से नज़रें मिला पाओगे?
आईना भी सच्चाई बड़ी खूबसूरती से छिपा जाता है,
जिसे देख मिलेगी खुशी,
वही दिखा फर्ज़ अपना निभाता है,
जीने के लिए शायद भ्रम में रहना भी ज़रूरी है ।।

-



रूठी ज़िंदगी को भी हँसकर बीता दिया,
ऐ ज़िंदगी, देख तूने कितना हुनर सिखा दिया।।

-