___________ "बघेल" 14 SEP 2020 AT 17:59 जाति पूँछते साधु की,भूल गये सब ज्ञान।जंग लगी तलवार में,चमक रही है म्यान।। - Richa Pandey 23 AUG 2020 AT 14:40 प्यार मोहब्बत मिट गया, चटुकारिता चहुँ ओरबगुले करते राज अब, गया हंस का दौर. - Akhilesh Ketan Tripathi 23 FEB 2021 AT 20:19 हे गणनायक गौरिसुत , हे गजवदन गणेश ।कृपा सिंधू करुनायतन ,काटो कठिन कलेश।। - Parampreet kaur 14 SEP 2017 AT 20:19 दोस्ती करो तो धोखा मत देना,दोस्त को आँसुओं का तोहफा मत देना।दिल रोए कोई तुम्हें याद करके, ऐसा कभी किसी को मौका मत देना। - Ashish Awasthi 3 JAN 2018 AT 12:02 'ख़ाक' लड़ रहे लोग सब, पूछ पूछ कर ज़ातराम , ख़ुदा हैरान हैं, नाज़ुक हैं हालात।। - Ashish Awasthi 10 SEP 2018 AT 22:48 काट दिए हैं पेड़ सब, कहीं नहीं है छाँवकहते सीना ठोक कर, बदल रहा है गाँव।। - प्रियांशु सिंह 21 JAN 2021 AT 19:48 घूम न पाया तीरथ धाम, घूम न पाया काशी।हृदय में सब छवि बनाई, हुआ मैं हृदयवासी॥ - प्रियांशु सिंह 11 FEB 2021 AT 11:42 लिखने चला जो प्रेमरस, देखा पिया के ओरउनमें ही मैं डूब गया और मिला ना कोई छोर - Anand Kumar 13 JUL 2019 AT 10:26 रेल पर दोहा----------------सांप नहीं ये रेल है, इसका देखो खेलचलता जैसे सांप है, औरों से क्या मेल - प्रियांशु सिंह 18 FEB 2021 AT 10:39 धर्म प अधर्म के जय होई जे, आवब फेरू मनुज रूप धारी।पाप त पाप ह पापे रह जाइ, जाते-जाते कह गइले मुरारी॥ -