मैंने अपने सपनों का जहां देखा है....
ये सपनों की बातें भी अजीब होतीं है,
जो कि हकीकत से बहुत दूर होतीं है।
यूँ लगता है एक अलग ही दुनिया हो इनकी,
पर ख्वाहिशों से भरपूर होतीं हैं।
मैनें इनके आगे एक अलग सा समां देखा है,
मैनें अपने सपनों का जहां देखा है।।
हर सुबह वहां की हसीन होती है,
और रात भी वहां की रंगीन होती है।
हर लम्हा वहां का खास होता है,
जो चाहो वो हमारे पास होता है।
मैंने इस लम्हे को वहां देखा है,
जहाँ मैंने अपने सपनों का जहां देखा है।।
सपनों को सच करनें के लिए बहुत कुछ करना होता है,
यूँ ही सच नहीं होते सपनें, रात दिन एक करना होता है।
बस मंजिल की चाह मैं यूँ ही चलते जाना है,
हर मुश्किल को पार करते जाना है।
मैनें रास्तों की मुश्किलों को कहाँ देखा है,
बस,मैनें अपने सपनों का जहां देखा है।।
-