QUOTES ON #BESTURDUQUOTE

#besturduquote quotes

Trending | Latest
19 FEB 2020 AT 12:36

-


23 JUN 2020 AT 10:48

بہتر ہے کہ خود کی تعریف کر'حسین
زمانہ گر کرےگا , اُجرت وصولیگا
(عین۔حسین)

बेहतर है कि खुद की तारीफ कर 'हुसैन'
ज़माना गर करेगा , उजरत वसूलेगा

-


30 APR 2019 AT 14:08

तेरी बेवफ़ाई का ज़िक्र कुछ इस तरह किया है
उकेर कर किस्से किताबों के वरक़ में
सुपुर्द-ए-खाक किया है...

-


22 JAN 2022 AT 10:55

गर हर क़राबत का मकसद निकाह ही होता
फ़क़त मोहब्बत में कितने बदनसीब रह जाते

-


23 APR 2021 AT 11:45

ज़िंदगी तो मुख्तसर है जानी
और तवील ये सफर है जानी




-


22 AUG 2020 AT 15:20

मैं कभी खुद के हाल पर रोता हूँ
कभी खुद को संभाल के रोता हूँ

रोने की लत है मुझ इतनी जनाब
अक्सर मैं वक़्त निकाल रोता हूँ

ख्वाईशो के नाकाम से सफर पर
दिल में छुपे मलाल पर रोता हूँ

मैं वाकिफ हूँ पर फिर भी खामोश हूँ
उस महबूब की चाल पर रोता हूँ

कोई पूछता है जब हाल मेरा
जाने क्यों इस सवाल पर रोता हूँ

पुराने खत सूखे गुलाब देख कर
उसके रखे रुमाल पर रोता हूँ

हसीन बाग भी देखे नही जाते
मैं इनके इस जमाल पर रोता हूँ
*20

-


31 JAN 2021 AT 11:15

Zindagi ko uss waqt jeena seekhen
Jb wo apko maar rhi ho.

-


23 AUG 2020 AT 12:11

किरदार अब सलीके से निभाया जाए
दुनिया को अब हुनर नया दिखाया जाए

सोचता हूँ क्यो ना इस तमाशे में अगर
रोते रोते अब जान से जाया जाए

-


25 AUG 2020 AT 16:43

कुछ जख्म हि खाए चलो कू-ए-यार चले
खुशमिजाजी को यही घर पर उतार चले

बाजार है वहाँ मरहम की दुकानों का
वो अब दिल लगाए तो कारोबार चले

बातें पत्थर ताने तोहमत सब कुछ है
चले जो इनको कर के दरकिनार चले

रौशनी चाहिए थी उन आँखों के लिए
फिर हम सहरा कि धूप में बेशुमार चले

इस तरफ के गमो में जायका नही रहा
बेजार हो इस से पहले उस पार चले


-


4 SEP 2020 AT 10:11

दिल की जलन पर ये हाथ नही रखे जाते अब
कभी इन हाथो से सूरज रोशन किए है हमने

-