QUOTES ON #AVI

#avi quotes

Trending | Latest
14 JAN 2021 AT 11:39

उड़ते पतंग सा है वो
चाहें कितनी बुलंदियाँ
छू ले.....
उसकी डोर मुझसे..
जुड़ी रहती है।।

-


16 JAN 2021 AT 23:43

दोस्ती नकाबिल् खयालों से भरा कागज़ नहीं होती..
जिसे आज़ अल्फाज़ों से सजाया..
तो कल डायरी से हटाया।।
वो तो बचपन से लेकर आज़ तक लिखी..
जिंदगी की कहानी का अटूट हिस्सा होता है।।

-


19 JAN 2021 AT 18:59

दोस्तों वक़्त से बड़ा गिरगिट कोई नहीं,
कभी किसी का अच्छा तो किसी का बुरा..
वक़्त को सिर्फ़ वही समझ पाया है,
जिसने अपना सारा वक़्त गवां दिया हो!!

-


5 JAN 2021 AT 19:05

शायरी शतरंज़ का एक ऐसा खेल है..
जहाँ अल्फाज़ एहसासों को मात दिया करते हैं।।

-


13 JAN 2021 AT 19:39

छोटी- छोटी खुशियाँ ही जीने का सहारा होती हैं।
इच्छाओं का क्या!!
आज हीरा मिल जाए तो कल...
कोहिनूर का ख्वाब देखती हैं।।

-


9 JAN 2021 AT 8:08

हर इंसान के चेहरे पर...
अपना एक मुखौटा है।
न जाने मतलब भरी इस दुनिया में
कौन सच्चा कौन झूठा है??

-


14 FEB 2021 AT 15:40

अक्षत, राखी, चंदन, रोली सब..
बहना के हाथों में छोड़,
चल दिये शूरवीर जंग पर..
ममता की गागर से मुख मोड़,
है नमन उन वीरों को जो..
इस किंचन देह को अमरत्व देकर..
जग में अमिट कहानी हो गए।
हिमालय भी बौना है इनके आगे,
जो धरा पर गिरकर भी..
तिरंगे मे लिपट आसमानी हो गए।।
🙏 Black day🖤
(14 feb)

-


8 MAR 2021 AT 8:48

नारी शब्द को परिभाषित करना क्या इतना आसान है!!
जो पत्नी, माता, बेटी आदि हर रिश्ते पर कुर्बान है।।

-


13 FEB 2021 AT 23:43

खुदा ने बड़ी फुर्सत से तुझे बनाया है,
तेरे नूर को देख आज चाँद भी शर्माया है,
मैं तो हीरे को ढूँढने चला था घर से..
पर खुदा ने खुद तेरे रूप में..
कोहिनूर ला मेरे हाथ थमाया है।।

-


28 FEB 2021 AT 11:30

लोगों के रंग तो महज़
बुरे वक़्त में ही दिखते हैं
क्युंकि खिलखिलाती धूप में तो
पानी भी चांदी सी मृगतृष्णा देती है।।

-