QUOTES ON #ANGDAYI

#angdayi quotes

Trending | Latest
19 JAN 2018 AT 19:52

थका हुआ सा दिन
और यह अंगड़ाई लेती
ताज़ा सी शाम..
तेरे ख्वाबों में खुद को
डूबने से रोकूँ,
तो रोकूँ कैसे?

-


10 AUG 2020 AT 12:52

इलाही क्या इलाक़ा है, वो जब लेता है अंगड़ाई...
मेंरे सीने में सब ज़ख़्मों के टाँके टूट जाते हैं...!



-


8 APR 2019 AT 8:41

चाँदनी दूर कहीं पाँव पसारे अंगड़ाई लेती है
रात के दामन में क्यों नींद मगर है ही नही ।

-


23 APR 2019 AT 9:47

वो अंगड़ाई भी लेते हैं तो मर जाते हैं हम
और वो नज़ाकत से कहते हैं ख़ुदा तुम्हारी उम्र लंबी करे

-


22 OCT 2018 AT 10:38

हम तो जैसे महक ही गये
जब उन्होने हमें देख कर आंहें जो भरी....

-


2 MAR 2022 AT 23:18


सोए हुऐ जज़्बात मेरे वो जगाने लगा है,
ले कर अंगड़ाई इंक़लाब उठाने लगा है।

سوئے ہوئے جذبات میرے وہ جگانے لگا ہے،
لے کر انگڑائی انقلاب اٹھانے لگا ہے !!

-


5 MAR 2021 AT 17:06

ड़ूब के चाहत के दरिया से,
वो निकल आये बाहर..
अंगड़ाई ली, और बोले,
अब हम समुन्दर का मज़ा लेंगे...

-


22 DEC 2018 AT 18:01

कुछ ऐसा लिखने की चाहत है, जो जिस्मानी न हो...
जिस से शायद बयाँ कर सकूँ तेरे लफ़्ज़ों का मेरे तसव्वुर से शुरू होना...
मेरे जज़्बातों की कश्मकश को तेरे अहसासों का कान लगाके सुनना
और फिर कुछ ऐसे ही हर रात तेरा ढलना मुझ में,
मेरा हर सुबह तुझसे उलझकर अंगड़ाई लेना...
आज कुछ ऐसा लिखने की चाहत है।।

-


22 JAN 2018 AT 1:02

डुबो दे अपनी कश्ती को,
किनारा ढूँढने वाले
ये दरिया-ए-मोहब्बत है,
यहाँ साहिल नहीं मिलता.

-


4 SEP 2020 AT 18:59

मार डालो, मार डालो, इस हवस को मार डालो।
हवस के आगे जो नतमस्तक, उस बेबस को मार डालो।

-