QUOTES ON #2018NIK

#2018nik quotes

Trending | Latest
18 MAY 2018 AT 17:46

अब ईद की खीर खाने उनके मकान नहीं जाते
और राखी बंधवाने भाईजान नहीं आते..

-©NikitaShriwas'तमन्ना'


-


13 APR 2018 AT 13:25

नाजायज़ से ख्वाब पालकर मुकद्दर पर इल्ज़ाम क्या लगाना जनाब,
चाहतें जायज़ रखते हो तो कोशिशों से भी इत्तेफ़ाक़ होगा..

- ©NikitaShriwas'तमन्ना'

-


11 APR 2018 AT 21:22

तू मतलबी कहे मिरा मिज़ाज तो मतलबी ही सही..
फ़ुर्क़त की तन्हाइयों का मतलब ख़ुद की बर्बादियाँ तो नहीं..
- ©NikitaShriwas'तमन्ना'

-


10 APR 2018 AT 12:05

उलझी हुई सी जिन्दगी के भी अपने कायदे हैं
अहसास बयां तो किए जाते है मगर काग़जों मे..

-©NikitaShriwas'तमन्ना'

-


11 MAY 2018 AT 19:00

न वक्त बेवक्त मुलाकात होती
न बेवजह की ढेरों बात होती
जब से तू गया है
मेरे शहर में अब न बेमौसम बरसात होती..

-©NikitaShriwas'तमन्ना'

-


23 MAY 2018 AT 0:49

मुझ में इस क़दर शामिल होकर
कि खुद से ज्यादा तेरा अक़्स समेटे हूँ
और अब कहते हो किसी और कि हो जाना..

-


11 AUG 2018 AT 20:54

मैं इश्क को ख़ुदा मान के बैठा था
वो इंसान बताता रहा..
मैंने उसमें दुनिया देखी
वो दुनियादारी निभाता रहा..
फिर जब भी मैंने सोंचा मोहब्बत की गिरफ्त से बाहर निकलना
वो थोड़ा और करीब आता गया..

-©NikitaShriwas'तमन्ना'

-


2 JUN 2018 AT 0:22

मोंगरे सा इश्क है मेरा
कभी उसने तोड़ा कभी ख़ुद ही टूटा
मग़र फिर भी
महक यकसानियत से बिखरी..

-©NikitaShriwas'तमन्ना'

-


18 APR 2018 AT 23:36

दिन तो फिर भी बीत जाता है मसरूफ़ी में मिरा,
इन रातों का क्या करूँ जो तेरी यादों से गुलज़ार रहती है..

- ©NikitaShriwas'तमन्ना'

-


17 JUN 2018 AT 15:21

ज़िन्दगी में राह में, आंधियों से बचाने वाली ढाल हि 'पिता' हैं..

-©NikitaShriwas'तमन्ना'

-