QUOTES ON #15THAUGUST

#15thaugust quotes

Trending | Latest
13 AUG 2021 AT 13:52

क्या हम आज़ाद हुए?

रिहा होकर हम फिर से क़ैदी बन कर रह गए,
ग़ैरों के हाथों की कटपुतली बन कर रह गए।

जुनून तो था कुछ कर के दिखाने का दुनिया को,
पर 'आजिज़ी की चक्की में युंही पिस कर रह गए।

वतन को जगमगाने का जज़्बा बहुत था मगर,
रौशनी फैलाने में ख़ुद ही बुझ कर रह गए।

तरक़्क़ी के नाम पर ता'मीरात तो बहुत हुईं
जेबें भरी सेटों की, हम हाथ मल कर रह गए।

सत्तर गया सात गया, हासिल-ए-बोल कुछ न हुआ,
पहले जितना अन्दर थे, कुछ और दब कर रह गए।

लहराते हैं झंडो, आज़ादी के नग़मे भी गाते हैं,
ज़रा गौर कर के देखो हम कहां आ कर रह गए।

-


15 AUG 2020 AT 21:15

एक अर्से से हूँ तेरी यादो की क़ैद में ..
शायद मेरी ज़िन्दगी में कोई 15 अगस्त नही...

-


15 AUG 2020 AT 21:42

जब बात स्वतंत्रता की हो..
तो उसकी कीमत जानना बेहद महत्वपूर्ण है..
जब बात अधिकारों की हो..
तो कर्तव्यों का आत्मसात होना बेहद महत्वपूर्ण है..

-


15 AUG 2019 AT 0:25

प्राण हथेली पे रख जो अंगारो में कूद गए,
चूमा फांसी के तख्तो को और हसते-हसते झूल गए...!! 
रक्त की धारा से जिनके धरा का रंग था लाल हुआ,
नमन उन शहीदों को जिनकी परिपाटी पे आजाद भारत का निर्माण हुआ...!!
Happy Independence Day.
-©Saurabh Yadav...✍️

-


15 AUG 2020 AT 13:06

74th Independence Day 2020

-


15 AUG 2020 AT 0:59

मेरे मरने की खबर सुनकर मेरा बेटा रोया बहुत होगा
लेकिन शहीद बाप का बेटा है ये सुनकर ऐतराया बहुत होगा

नन्हे-नन्हे हाथों ने जब चिता को जलाया होगा
उन आग की लपटों ने उसे भी झुलसाया

और अब तक मिट गया होगा उसके माथे का सिन्दूर और तोड़ दी गई होंगी हाथों की चूड़ीयां
जब सफेद लिबास मेरी विधवा को पहनाया होगा

माँ का क्या हाल होगा अब आखौं से दूर जो उसका लाल होगा
और उस बाप को सम्भाला होगा जाने कितने- कितने लोगों ने जिसका बेटा तिरंगे में लिपट कर घर आया होगा

सामने रखी लाश भाई की है
कैसे छोटे भाई ने खुद को समझाया होगा

और कैसे सिसकियाँ भरती होगी उसकी बहनें
जिसके भाई ने जबानी में मौत को पाया होगा

जब पता चला होगा दोस्तों को
तो उनका चेहरा भी मुरझाया होगा
जिसके साथ बचपन बिताया बो अब नहीं रहा
न जाने कैसे खुद को सम्भाला होगा

-


15 AUG 2021 AT 5:31

ना जाने कितने शहीद हुए,
जंग_ए_वतन_आजादी में....
ना जाने कितनों को गोली लगी,
ना जाने कितने झूले फाँसी में ....

देखा कुछ भी ना बहुतों ने,
वो झूले फाँसी जवानी में.....
दिल में भारत माँ थी बसीं,
तो खा ली गोली छाती में.....

ठोंगी छप गए नोटों पे,
कुछ धूर्त छप गए काँपी में....
जो वीर सपूत थे भारत के,
वो बसे हैं हमसब की छाती में.....

-


15 AUG 2017 AT 0:13

15th August - Rounds and rounds of patriotic statuses overflowing every Indian's social media accounts.

24 hours passed by. Statuses disappeared. So does our patriotism.

Aah! Reality has never been so real.
Isn't it?

-


15 AUG 2020 AT 9:51







আবু সাঈদ

-


14 AUG 2021 AT 16:52

**हिन्दुस्तान हमारा है**
1.हिन्दुस्तान हमारा है ,हिन्दी का ही नारा है।
हिन्दुस्तान में जन्म हुआ,तो हिंदी को अपनाना है।
कथा कहानी कविता लिख के,जन जन तक पहुंचाना है।
सूर कबीर तुलसी ने मिलकर, सबने इसे सवारा है।
हिन्दुस्तान हमारा है ,हिन्दी का ही नारा है।
2.बहुत बड़ा है इस दुनिया में,हिंदी का संसार,
शब्द शब्द अच्छर अच्छर में,खूब भरा है प्यार।
बिदिस दिसि हिंदुस्तान में,हिंदी का नजारा है।
हिन्दुस्तान हमारा है ,हिन्दी का ही नारा है।
3.बहुत से भाषा इसी सहारे,जहां में बोले जाते है,
हिंदी को अपना के सब,नया सवेरा लाते हैं।
हिंदी पर ही बहुत से लेखक ,सारा जीवन गुजरा है।
हिन्दुस्तान हमारा है हिन्दी का ही नारा है।
4.बहुत से प्रेमी हिंदी में,लिख गए प्रेम के गीत,
हिन्दुस्तान में जिसको पढ़ के,करते हैं सब प्रीत।
जितना कविता लिखा है हमने,हिंदी ने दिया इशारा है।
हिन्दुस्तान हमारा है ,हिन्दी का ही नारा है।
5.जिसने हिंदी को बतलाया,वो महान इंसान है,
बहुत सी कविता लिखी है सबने,भारत का सम्मान है।
कोई बोले राधेश्याम,बोले कोई सीताराम हिंदी सबसे प्यारा है ।
हिन्दुस्तान हमारा है,हिन्दी का ही नारा है।

-