Sunil Aryan   (मिस्टर आर्यन)
898 Followers · 3.3k Following

read more
Joined 3 December 2017


read more
Joined 3 December 2017
21 MAR 2023 AT 20:36

इस कदर बिखरा हूं मैं
ए सनम।
अब ये दिल टूट नहीं सकता तेरे हाथों,
तुम काबू में करने की कोशिश भी न करना।
मैं रेत सा फिसल जाऊंगा।

-


11 JUL 2022 AT 1:02

जैसे एक नशेड़ी
नशे की तलब में
हर हद पार कर जाता है।

सोते जागते
उठते बैठते
चलते फिरते
हंसते रोते
खाते पीते,
जैसे उसे अपने नशे का ख्याल आता है।

वो मुक़म्मल कोशिश में मशगूल रहता है दिनभर,
कि नशा मिले,
कैसे भी मिले,
बस एक बार मिले,
अगर मुश्किल है तो अंतिम बार मिले,
बस इस बार मिले।।
उसके प्रयासों से उसे हर बार मिल ही जाता है।।

कुछ इसी तरह
तू मेरा नशा है...

-


11 JUL 2022 AT 0:41


मुझे तो लगे जैसे
अरसा बीत गया हो,
बिन तेरी आँखों मे देखे।
और
तुम कहते हो
की कल ही तो मिले थे।

-


30 JUN 2022 AT 22:56

तुम भी कभी
पानी की तरह
भाप बनकर
एक बदली बन जाओ ना।

सावन में हवा के झोंके संग
मेरी छत पर आ जाओ ना।

जैसे बारिश की बूंदे प्यास
धरती की बुझाये।
तुम इश्क़ की बारिश में ,
मुझे नहलाओ ना।।

-


30 JUN 2022 AT 22:43

तेरे बारे में न सोचने का वादा खुद से किया है।
तुम्हे अंदाजा भी नही कि
मैने कितना कंट्रोल किया है।
मैंने आज से पहले
अपने आप पे इतना यकीन नहीं देखा।
कसम से सनम ,
सुबह से मैंने तेरा last seen नहीं देखा।।

-


30 JUN 2022 AT 11:46

गुजरने लगे हैं आजकल
लम्हे तेरे बगैर,
डर इस बात का है।
कहीं ये आदत न बन जाये।।।

-


19 JUN 2022 AT 23:57

आज तेरी बाहों में हो कर भी
ये दिल रो रहा है।
अब तुमसे इश्क़ नहीं रहा
या ये किसी ओर का हो रहा है??

-


14 JUN 2022 AT 1:05

गर गिर रहें हैं आंसू
तो शायद कसूर मेरा है।
हम हमेशा ही कुछ ज्यादा की उम्मीद करतें है।
वो जितना कर रहें मेरे लिए,
इसे भी भी एक एहसान समझते हैं।

-


14 JUN 2022 AT 0:51

बैठा हूँ बिस्तर के कोने पे,
खिड़की से चांदनी निहार रहा हूं।
वो कैसे सो रहें हैं बेफिक्री से?
बस यही सोच विचार रहा हूं।

क्यों वो परवाह नहीं करते,
मेरे होने न होने की।
मेरे जागने
मेरे सोने की।
मेरे हंसने
मेरे रोने की।
बस कभी कभी दिखावा करते हैं शायद
ताकि मुझे लगे कि वो मेरे हैं।

-


14 JUN 2022 AT 0:32

तुझे मैं
मेरी हर कहानी में
लिख भी लूं तो क्या होगा?
गर खुदा ने तुझे
मेरा न लिखा होगा।।।

-


Fetching Sunil Aryan Quotes