Sujeet Sharma   (सु_յҽҽԵ̶ ✍✍✍)
62 Followers · 48 Following

ख़ानाबदोश हूँ, घर रास नहीं आता
तुम ख़्वाब में मिलो, मुनासिब होगा..!
💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘
Joined 4 November 2017


ख़ानाबदोश हूँ, घर रास नहीं आता
तुम ख़्वाब में मिलो, मुनासिब होगा..!
💘💘💘💘💘💘💘💘💘💘
Joined 4 November 2017
9 NOV 2021 AT 19:58

गांव से आये मज़दूर, पत्थर के शहर बनाने कहीं
कंक्रीट के महल तो बना दिये, आत्मा छोड़ आये वहीं

-


3 JUL 2021 AT 23:31

घरों में एक्वेरियम रखनें वाले लोग
सम्पूर्ण समुंदर के दोषी होते है..!!

-


16 JUN 2021 AT 21:41

जंगल के जंगल उखाड़ दिए शहर के लिए
जाने कितने पंछी भटके इक शजर के लिये

कंक्रीट के शहर चमचमाते घर, हमारे वास्ते
अब उनके शहरों से गुजरते हैं हमारे रास्ते

हमसे हैं वो, बिल्कुल भी नहीं है जुदा कोई
नम आँखों से ढूंढते है, हममे अपना ख़ुदा कोई

कंक्रीट के घर सिर्फ छत है, सुकून तो सिर्फ जंगल है
इक दिन न होगी जंगल, ना हम, बाकी सब कुशल मंगल है

-


15 JUN 2021 AT 22:19

प्र:- दुनियां का सबसे मुश्किल काम?
ऊ:- पिता को गले लगाना...!

-


6 JUN 2021 AT 20:01

जो बच्चे परीक्षाएं रद्द होने की ख़ुशी मना रहे हैं
हिंदुस्तान की नींव में ठोकर मार रहें है....!!!!!

-


12 APR 2021 AT 23:08

जब सारे कवि सेक्युलर हो जाएंगे तब
कलम के स्याही की जगह लहू से
किसी एक धर्म की अस्तित्व मिटने की
कहानी लिखी जाएगी...!

-


5 APR 2021 AT 8:45

चाँद तारे हमारी बजट में नहीं आते हैं

कभी फ़ुरसत मिले तो तुम्हें बनारस घुमाते हैं..!

-


27 MAR 2021 AT 22:23

धर्म और त्योहार....

धर्म और त्योहार के बीच रिस्ता भी अजब कमाल है
किसी के होठों पर हसी तो किसी के दिल में मलाल है
किसी के हाथों में बारूद तो किसी के हाथो में गुलाल है..!

-


21 JAN 2021 AT 20:32

जीवन के दो ध्रुव थे हम तुम
तुमसे जुदा हुए और
ख़ुद से मिल गए...!

-


25 OCT 2020 AT 21:59

सही वक़्त बताने वाला घड़ी भी
खराब वक़्त बताने पर बदल दिया जाता है..

हम इंसानों के सिर्फ लोगों और वस्तुओं का इस्तेमाल करना जाना है, उनका ख्याल करना नहीं...!

-


Fetching Sujeet Sharma Quotes