sourabh choudhary   (Illusion)
88 Followers · 67 Following

Kuch uljhe khayal kuch bune hue alfaazo me...
Joined 28 February 2018


Kuch uljhe khayal kuch bune hue alfaazo me...
Joined 28 February 2018
10 JUL 2022 AT 23:29

फ़र्क साफ दिखता है
वो जो काला अंधकार से है
वो जो काला दिये की लौह से है,
वो जो हामी सिर्फ भर लेते है
वो जो झकम हर सर लेते है,
वो जो जिंदगी बिता लेते है
वो जो जिंदगी निभा लेते है,
वो जो साथ सफर करते है
वो जो साथ खड़े होते है
वो जिनसे हम दूर तो नही
वो जो दिल के करीब होते है,
वो जो फासलों के मायने देते है
वो जो समय पर आईना होते है।

फ़र्क साफ दिखता है...

-


26 APR 2022 AT 23:30

सांझ हुई हर छोर हुई
मेरा अर्पण मंझता गावे
आवे तो खयाल तेरा
तेरा दर्पण नजर ना आवे
मजधार नैया बीच समुंदर
लहर इश्क की ढूंढे
ढूंढे नैया पार लगे
मिले छोर किनारे लावे
जावे जो बच ना आवे
आवे फिर न जावे
मिले इश्क ना मिले किनारा
जो मिले वो डूबता जावे

इश्क के लारे लहर ना पावे
पर इश्क में बहता जावे...

-


11 DEC 2021 AT 0:50

राग चुनरी से छूटे ना
जो इश्क हवा से होए है
कभी इथल उथल, कभी जथल पथल
सब जग बैरी सा होए है
जब थमे हवा, तब राग रुके
जब राग रुके, तब जाग उठे
जब उठे तो चुनरी लाज शरम से
लटकन झटकन होए है...

-


18 NOV 2021 AT 22:57

आईने में खुदसे अब कम मिलता हूं
जो देखता हूं वो कोई शख्स दूसरा है
वो जो होता था मुझसे रूबरू
करीब से देखू तो फासले से दिखता है
जो कहीं तो खोया है भीड़ में दुनिया की
वो जो कबसे खुदी से मिला ही नहीं
अब कुछ आस अपने आप से कम है

जो देखता हूं वो कोई शख्स दूसरा है।

-


2 NOV 2021 AT 23:19

इतना आसान था तो कहने में वक्त क्यूं लगा
अक्सर छोटे शब्द जुबां में भारी होते है।

-


28 OCT 2021 AT 23:51

कुछ तो होगा उनको हमारी मौजूदगी से मतलब
यूं तो बेमतलब अब दिल भी नही धड़कता।

-


28 OCT 2021 AT 23:47

मर्ज़ मुझे है और नुक्से दुनिया बता देती है
मेरे दर्द से उनको तकलीफ क्या है,

मंजिल मेरी है और रास्ते दुनिया दिखा देती है
मेरी सफर से उनको नजदीक क्या है।

-


13 OCT 2021 AT 22:45

तराशने की फिक्र में लम्हे गिराए जा रहे है
जो जीनी थी जिंदगी उसी को गवाए जा रहे है
सब बन मझधार जिसे आता हो तैरना
भ्रम की दुनिया में गोता लगाए जा रहे है।

-


20 SEP 2021 AT 16:59

यूं कहकर आजाद होते तो शायर आजाद होते
वो जो कहते है वो हमेशा बात अधूरी होती है
यूं गुजरने के दिन से गर जिंदगी कट जाती तो
वो जो एक रह गई, अब हर रात अधूरी होती है

गर सिर्फ बात कह देने से बात खतम हो जाती तो।

-


20 SEP 2021 AT 16:52

वो जो कहते थे निभायेंगे आखरी सांस तक
वो जो मुकर गए हमसे ताल्लुकात तक

वो जिन्हे पढ़ते है सब होंठो पे अल्फाज़ तक
वो जो रह गए सीने में दबे जज्बात तक

-


Fetching sourabh choudhary Quotes