Shreeya Dhapola   (Shreeya Dhapola)
351 Followers · 94 Following

read more
Joined 6 May 2017


read more
Joined 6 May 2017
4 JUN 2021 AT 23:32

जिस दिन प्रेम इस संसार से विलुप्त हो जायेगा,
उस दिन शायद बस हाड़ मांस के शरीर ही रह जाएंगे
और आत्मा देह त्याग देगी |

-


3 NOV 2020 AT 19:28

काश चुरा पाती तेरे शहर की रोशनी मैं
तेरे जाने के बाद,
मेरे शहर में उजाला कम है

A_tale_for_you

-


30 OCT 2020 AT 23:20

मेरे दर पर जो सपने छोड़ कर गए थे,
वो आज भी,हर नई सुबह के साथ,
पूरी होने की उम्मीद में बैठे हैं
मगर उन्हें कौन समझाए कि,
कुछ सपनों को रात के आंचल तले
दफ़न करना ही बेहतर है

A_tale_for_you

-


27 OCT 2020 AT 9:48

विरह में डूबी इन अंखियों को चैन मिले कैसे?

A_tale_for_you

-


26 OCT 2020 AT 10:55

प्रेम तो खुद में ही पूर्ण है
अपूर्ण तो बस अपेक्षाएं हैं

A_tale_for_you

-


25 OCT 2020 AT 19:18

तुम वज़ह ना बताओ,बेहतर है
गलतफहमी में जीने दो ,बेहतर है

A_tale_for_you

-


24 OCT 2020 AT 16:19

जरूरतों के मैदान में
जब भी उगने लगे
सुकून की घास
तो उसे बस काट देना पड़ता है

A_tale_for_you

-


21 OCT 2020 AT 21:47

वक़्त की परवाह अब कौन करे?
कदम तो अब भी उस पल में हैं थमे

A_tale_for_you

-


21 OCT 2020 AT 12:21

कदमों की आहट अब होती नहीं
ये रात है कि अब सोती नहीं

A_tale_for_you

-


20 OCT 2020 AT 23:10

यहां आदमी, आदमी को काट रहा है
फिर तलवे भी महंगे जूतों के चाट रहा है

एक तरफा खबरों पर यक़ीन कर रही है आवाम
और कहते हैं धर्म - मज़हब देश बांट रहा है?

A_tale_for_you

-


Fetching Shreeya Dhapola Quotes