Shourya Bhatnagar   (Shourya Bhatnagar)
292 Followers · 295 Following

read more
Joined 11 December 2017


read more
Joined 11 December 2017
13 OCT 2022 AT 12:36

मैं दूसरी मोहब्बत में उलझा हुआ हूं,
पहली मोहब्बत की कॉल आ गई है।

-


22 AUG 2022 AT 22:49

मिले ना कोई तुम्हें सहारा तो सबसे पहले हम मिलेंगे,
आंसू गिरेगा अगर तुम्हारा तो सबसे पहले हम मिलेंगे।

मांगो उससे जो मांगते हो उसको सबकी फिक्र बड़ी है,
खुदा के आगे हमें पुकारा तो सबसे पहले हम मिलेंगे।

-


15 JAN 2022 AT 21:42

तुझसे मिलो दूर होना है दुनिया
हां इतना मजबूर होना है दुनिया

-


1 JAN 2022 AT 9:55

एक और साल बीत गया तेरे बगैर
एक और साल आ गया तेरे बिना

-


10 DEC 2021 AT 20:39

नहीं चाहिए वो सभ्यताएं हमें
दूर आपसे जो ले जाएं हमें

-


7 DEC 2021 AT 20:14

जब कोई ज़ख्मों का मरहम बनकर पास ना आया फिर
मैंने अपने ज़ख्मों को अश्कों से भरना सीख लिया

-


12 JUN 2021 AT 15:23

ग़ज़ल/Ghazal ~ एक मतला 5 शेर
बहर ~ 2122 2122 2122 2122

दिल में होती है जब हलचल, रात दीवाना करती है
दिल कहता है सोजा पागल, रात दीवाना करती है|

आग उगलती वस्ल की राहें और मैं बिल्कुल तन्हा हूँ
सन-सन करता याद का जंगल, रात दीवाना करती है|

पहले पहल तो मुझे उठाया फिर कहती हो सोने दो
आग उगलता मेरा कंबल, रात दीवाना करती है|

शब होते ही ज़हन में मेरे एक चेहरा बन जाता है
जानेमन मरता हूं पल-पल, रात दीवाना करती है|

मुझको अधूरे ख़्वाब लिए जो रोज परेशा करती हो
एक दफ़ा कर दो ना मुकम्मल, रात दीवाना करती है|

तू और तेरी पायल से मेरी रातें चहका का करती है
छनके है जब तेरी पायल, रात दीवाना करती|

~Shourya Bhatnagar

-


12 APR 2021 AT 23:37

दूर रहे कई साल लेकिन एक दफ़ा तो मिलना था,
कमा कितना लेता हूं पूछा हाल-चाल नहीं पूछा तुमने|

-


1 APR 2021 AT 16:44

स्कूल का आखिरी दिन था हमारे
जब आंखों ने हमारी दम तोड़ा था|

ये सदमा भी हम पर भारी था,
बस्ते ने रस्ता मोड़ा था|

-


30 MAR 2021 AT 11:11

एग्जाम आने वाले थे और हम कॉलेज से दूर रहे,
करते भी तो क्या करते हमें इश्क़ के पेपर देने थे|

-


Fetching Shourya Bhatnagar Quotes