Saket Chaubisa   (संकेत)
174 Followers · 21 Following

Joined 30 July 2017


Joined 30 July 2017
13 SEP 2021 AT 22:05

वादे, कसमे, निभायी हमने जो रस्मे,
झूठ नहीं, बात से तू इन्कार कर दे।
या मैं गलत, तू एक और बार सही कर दे।
माना यह सारे बस मेरे मसले,
लग कर गले इसे आ सही कर दे।

-


25 JUN 2020 AT 19:37

गिरफ्तार है खुद की पाश में, झूठी दुनिया के सपनो में।
खुशी की तलाश है और फिर रहा मारा मारा अपनो में।

जिंदगी बहुत तेज चल रही है,
हर पल जमाने का नया रंग दिखा रही है।
सदियां एक पल में सिमट गई है,
एक ही इंसान के कही चेहरे दिखा रही है।

दरकिनार करो खुद को झूठी दुनिया से, झूठे अपनों से।
खुदी ढूंढ खुद में, लिख दो खुशियां जिंदगी के पन्नो में।

-


17 JUN 2020 AT 22:05

चाहे लाख नजर अंदाज करलो, हार कभी ना हम मानेंगे।
चाहे अकेला करलो, भीड़ को चीर के आगे बढ़ते जायँगे।

-


16 JUN 2020 AT 19:40

जमाना मक्कारों का, दर्द किसके आगे बयां करंगे,
स्याही से कागज पर लिख के, उसे जलाया करंगे।
झूठे जमाने में, हम हँसी का मुखोटा लगाया करंगे,
दिखावें की दुनिया में, दर्द अपना दफनाया करंगे।
आ कर पास तुम्हारे, बातें दिल की बतलाया करंगे,
दुनिया है ऐसी, कह कर दिल को फुसलाया करंगे।
ना हारे है, ना हारेंगे, मन को अपने मनाया करंगे,
छू कर आसमान, दुनिया से लोहा मनवाया करंगे।

-


16 JUN 2020 AT 17:35

लोग मौत में भी मुनाफा देखते है।
ना कभी फिक्र में था जिसका जिक्र
दुहाई उसकी दे कर आंसू बेचते है।
आ रहे है जनाज़े में अपने बन कर,
जो सफलता की राह पर नोंचते थे।
गिरना कौन चाहेगा आसमान चुम कर,
धक्का मारा किसने वो सोचते है।
गलती कच्चे मन की बता कर,
देखे है कुछ लोग ख़ुदको बेचते है।

-


15 JUN 2020 AT 18:47

खो रहा हु ख़ुदको, है खुद की तलाश
जिंदगी उपवन है और मैं एक पलाश
जिंदगी कविता है और मैं शब्द काश

-


12 JUN 2020 AT 1:31

ज़ख्मो पे मरहम नही लगाएंगे
ये कांटे ये गुलाब हमने बोएँ है

सज़ा जो मिले गले से लगाएंगे
वो मासूम खून के आंसू रोए है

चैन से हम भी कैसे सो जाएंगे
एक उम्र से वो भी नही सोएं है

-


11 JUN 2020 AT 23:22

नशे सारे आजमाकर देख लिए
सुकून तेरे बाहों सा मिलता नही

दर्द मेरे सारे वह लबों से पी गए
नशा तेरे आंहो सा बिकता नही

-


23 MAY 2020 AT 16:40

आंखों में आंसू सँभाले नही जा रहे।
है कोई नही ऐसा जिनके आगे बहे।
अपने ही तो पीठ पे छुरा भौंक रहे।
बतावो तुम ही किस पे भरोसा रहे?

-


22 MAY 2020 AT 13:04

सच की कोई कीमत नही
अगर यकीन ना हो।

-


Fetching Saket Chaubisa Quotes