Sachin Rajpurohit   (✍️ सचिन राजपुरोहित)
124 Followers 0 Following

Gold medalist "कला-निष्णात" 🥇
https://youtube.com/@RASScholarAcademy
Joined 30 September 2017


Gold medalist "कला-निष्णात" 🥇
https://youtube.com/@RASScholarAcademy
Joined 30 September 2017
9 APR AT 10:17

रुकना नहीं हैं घर पे कोई करके बहाना।
अजी! लोकतंत्र हैं तो अपना फर्ज निभाना।
घर-घर से निकलना है यह संकल्प उठा के,
जालोर में मतदान प्रतिशत को बढ़ाना।।

-


24 MAR AT 9:34

रंगों के रंग संग, चंग बजे धंग-धंग।
देख हुआ दंग अज़ी मन में हुई उमंग।।
होली हैं होली जी बोलो मीठी बोली जी।
प्रेम के गुलाल से मनाएंगे होली जी।।

-


24 MAR AT 9:32

रंगों के रंग संग, चंग बजे धंग-धंग।
देख हुआ दंग अज़ी मन में हुई उमंग।।
होली हैं होली जी बोलो मीठी बोली जी।
प्रेम के गुलाल से मनाएंगे होली जी।।

-


16 MAR AT 18:48

किताबें इसलिए पढ़ो ताकि तुम लोगों से बहस नहीं, तर्क कर सको।

-


15 MAR AT 14:20

संघर्ष ही सत्य हैं।
मृत्यु अंतिम सत्य हैं।।

-


2 DEC 2023 AT 7:56

ये बहुत वफ़ादार हैं इन्हें अपनाकर तो देखों।
कभी इन किताबों को अपना बनाकर तो देखों।।

-


15 NOV 2023 AT 9:26

इन पार्टियों और दल के दल-दल में ना फंसना।
अजी! लोकतंत्र हैं तो अपना फर्ज़ निभाना।
घर-घर से निकलना हैं ये संकल्प उठाके,
जालोर में मतदान प्रतिशत को बढ़ाना।।

-


20 APR 2023 AT 13:11

देशद्रोही का विनाश, कर रचा इतिहास,
हीरा दे के राष्ट्रवाद का प्रमाण देता हैं।
जाबाली व जालंधरनाथ की तपोभूमि यह,
ऐसी पुण्य भू को जग सदा मान देता हैं।
कान्हड़-प्रबंध हैं पराक्रम का इतिहास,
शूर-वीरता से ओतप्रोत कर देता हैं।
जालोर की आन बान शान वीर वीरमदेव,
जन-जन के मन में स्वाभिमान भर देता हैं।।

-


10 APR 2023 AT 23:59

सत्पथ पर चलने का मुझको, दंड मिला हर बार मिला।
कथनी-करनी में अंतर वालों, मुझको यह उपहार मिला।।
सच को कभी न सच माना, झूठों पर एतबार जताकर।
झूम उठे वे सारे झूठे, इक सच्चे को झूठा बतलाकर।।
पर माफ़ किया उनको तो उल्टा मेरी हार समझ बैठे।
वे दिल के थे कंगाल जिन्हें हम दिलदार समझ बैठे।।
जो पद के मद में चूर हुए सम्मान नहीं कर सकते हैं।
वे लाखों पुण्य भले कर ले इंसान नहीं बन सकते हैं।।

-


23 MAR 2023 AT 15:00

Success is not my dream,it's my resolution.😊🎯✌️

-


Fetching Sachin Rajpurohit Quotes