Rozina Taranekar   (रोज़िना◆Rozina)
414 Followers · 299 Following

सफ़्हों पे जो ये बिखरे है नक़्श ख़यालो के
हैं तुर्फ़ा सी यकज़ाई तख़य्युल-ओ-लफ़्ज़ों की
Joined 22 June 2018


सफ़्हों पे जो ये बिखरे है नक़्श ख़यालो के
हैं तुर्फ़ा सी यकज़ाई तख़य्युल-ओ-लफ़्ज़ों की
Joined 22 June 2018
22 APR 2023 AT 23:42

तन्हाई बेमिसाल है और चाँद रात है
बस इक तेरा ख़याल है और चाँद रात है

लर्ज़िश तेरे लबो की ये जुल्फों के पेच ओ खम
जीना मेरा मुहाल है और चाँद रात है

आरिज़ शफ़क़ से उस पे वो इक नुक़्ता जीम सा
नाजुक तेरा ख़याल है और चाँद रात है

बरसात तो नहीं है मगर बादलों सा तर
यादों का इक रुमाल है और चाँद रात है

होली पे आरीज़ों को तिरे जो न छू सका
गमगीन वो गुलाल है और चाँद रात है

हाथों में 'रोज़' एक पियाला है चाय का
हर घूँट बा-कमाल है और चाँद रात है

गुलशन महक उठा तेरे आने से 'रोज़िना'
हर शय प इक जमाल है और चाँद रात है

-


24 MAR 2023 AT 21:39

सिमट कर चाँद की बाहों में सोएंगे कभी हम भी
अभी बारी तुम्हारी है सितारों तुम तो सो जाओ

-


21 MAR 2023 AT 16:56

हाथों में 'रोज़' एक पियाला है चाय का
हर घूँट बा-कमाल है और चाँद रात है

-


21 MAR 2023 AT 16:52


गुलशन महक उठा तेरे आने से 'रोज़िना'
हर शय प इक जमाल है और चाँद रात है

-


8 MAR 2023 AT 22:21

होली पे आरीज़ों को तिरे जो न छू सका
गमगीन वो गुलाल है और चाँद रात है

-


12 FEB 2023 AT 14:05

तन्हाई बेमिसाल है और चाँद रात है
बस इक तेरा ख़याल है और चाँद रात है

आरिज़ शफ़क़ से उस पे वो इक नुक़्ता जीम सा
नाजुक तेरा ख़याल है और चाँद रात है

होली पे आरीज़ों को तिरे जो न छू सका
गमगीन वो गुलाल है और चाँद रात है

रेशम से नाम मेरा उकेरा था तुम ने जिस प
पहलू में वो रुमाल है और चाँद रात है

रख्खा फ़रोग़-ए-ज़ख्म ने ताज़ा सियाही को
बज़्म-ए-सुख़न बहाल है और चाँद रात है

-


29 JAN 2023 AT 11:31

सुकून और चैन की तलाश इश्क़ में न कर
सराब-ए दश्त-ए-ख़्वाब है यहाँ गुमाँ गुमाँ है सब

-


27 JAN 2023 AT 16:18

वो दश्त-ए-ख़्वाब दिल में मेरे उम्र भर ठहर गया
सराब सा वो इश्क़ बस मुझे छू कर गुजर गया

-


27 JAN 2023 AT 15:28

सुकून और चैन की तलाश इश्क़ में न कर
सराब-ए दश्त-ए-ख़्वाब है यहाँ गुमाँ गुमाँ है सब

-


9 DEC 2022 AT 20:00

جذب دل کی زمانے سے بغاوت ہو جای
ہوتی ہے گر یہ قیامت تو قیامت ہو جای

-


Fetching Rozina Taranekar Quotes