Puneet Sahu   (Puneet The Devil)
204 Followers · 69 Following

read more
Joined 13 July 2017


read more
Joined 13 July 2017
4 DEC 2021 AT 11:50

एक नए सफ़र का आगाज़ करना है,
इस सफ़र पर हमसफ़र के साथ चलना है।।
ग़म-खुशी रोना हँसना एक साथ करना है,
कुछ इस तरह हमें ये जीवन व्यतीत करना है।।

-


29 OCT 2021 AT 15:52

जिंदगी ऐतबार करने के लिए है,
एक बेहतर इंसान ढूंढने के लिए है,
मुझसे बेहतर भी कोई होगा...इस जहांन में,
ये इंतज़ार भी उसे पाने के लिए है।

-


20 OCT 2021 AT 7:23

एक डोर... विचारों की,
उलझ गई है,
खुद में खुद को फाँसे,
सिमट गई है,
न जाने कितनी ही बातें,
कितनी ही यादें, विचारों में
बदल गई है,
कहीं कोई सिरा,
कहीं कोई छोर,
नज़र नही आता,
जैसे कोई गाँठ
बंध गई है,
एक डोर....विचारों की,
उलझ गई है।।

-


20 DEC 2020 AT 23:54

किसी का पूर्ण अनुसरण न कर पाओ न सही,
तुम राम न हो पाओ न सही,
कुछ तो चल लो उस मार्ग पर,
जिस पर राम चले यही सही।।।

-


18 DEC 2020 AT 18:10

बादलों में तुम छुपी हुई हो,
या बादल तुझमे छुपे हुए है।
ये काली घटा सी जुल्फ़े तेरी,
न जाने कितने आँसुओ की बारिश लिए हुए है।।

-


24 NOV 2020 AT 20:23

टूटा जो एक ख़्वाब तो हुआ क्या है, ताकते मेरी मुझे मेहनत करने कहती है, मैं सलामत हूँ तो हुआ क्या है,
मेरी मंज़िल मेरी राह ताकती है।।

-


8 OCT 2020 AT 21:19

शत शत नमन है, देश के उन वीर जवानों को,
जो आसमां में उड़कर, बचाते है इंसानो को...🇮🇳🇮🇳🇮🇳
जय हिंद, जय हिंद की सेना




-


3 OCT 2020 AT 1:15

मौसम में ठंडक घुलने लगी है,
मेरी सांसो में तेरी यादें महकने लगी है।।

-


24 SEP 2020 AT 1:55

अधूरे वादों के पीछे,
मुमकिन है कोई मजबूरी होगी....
वे तमाम कसमें उसने,
जानकर ना तोड़ी होगी.....

-


24 SEP 2020 AT 1:41

यादों की सदा में आज भी तू है,
तेरे साथ बिताए लम्हे भूले नही भुलाते है,
कभी तो किसी दिन लौट आए तू,
इसी आस में पलके आसमां में लगाये बैठे है।।

-


Fetching Puneet Sahu Quotes