Pooja Mishra   (पूजा मिश्रा)
480 Followers · 29 Following

read more
Joined 8 June 2018


read more
Joined 8 June 2018
16 DEC 2022 AT 13:53

व्याकुलता उपहार मिलेगी
जीत मिलेगी हार मिलेगी
प्रेम पलेगा जब अंतस में
पीड़ा बारंबार मिलेगी

पूजा मिश्रा यक्ष

-


19 JAN 2022 AT 22:44

बंद कमरे के झरोखे से दिखा जब आसमान
मुझसे वो कहने लगा कि पंख अपने खोल दे

-


8 JUL 2021 AT 13:21

अभी अटके हैं कुछ ऑंसू मेरी ऑंखों के कोरों पर
तुम्हारी शर्ट के कॉलर में जिनको जज़्ब होना था

-


18 APR 2021 AT 16:55

ख़तम कर राब्ता हमसे बढ़ा लीं दूरियां तुमने
ख़बर इतनी हमें कर दो मिला है क्या सुकूं तुमको!

-


12 APR 2021 AT 2:39

कहीं नहीं है मुझे मेरे जैसा चाहे जो
फकत है भीड़ यहां जिसमें मैं अकेली हूं

-


12 APR 2021 AT 2:32

दुर्बल मन को प्रेम की ताकत मिल जाए तो क्या कहना
आंखों को मनभावन मूरत मिल जाए तो क्या कहना
देखूं तो बस देखती जाऊं,सुनलूं तो फिर सुध-बुध भूलूं
मेरे जैसी उसकी आदत मिल जाए तो क्या कहना

-


12 MAR 2021 AT 0:34

याद ही रह गई है मेरे पास अब
जिनको जाना था वो तो चले ही गये

-


4 MAR 2021 AT 17:34

यहां हम हैं अकेले और वहां तुम
तो ऐसे साथ हैं हम हिज़्र में भी

-


26 JAN 2021 AT 14:48

मान मर्यादा हो रक्षित तंत्र ऐसा चाहिए
हो सदा भारत का वंदन मंत्र ऐसा चाहिए
प्राण दीपक को जलाकर दे गये जो चेतना
लौ में उसकी जो है गुंजित यंत्र ऐसा चाहिए

-


13 JAN 2021 AT 16:56

देर तलक और दूर तलक बस तुमको ही ढूंढा हमने
सांझ ने जब बाहें फैलायीं चंदा को देखा हमने
'जिन खोजा तिन पाइयां'मन में आस जगाता है लेकिन
इस जग में जो खो जाता है कब वापस पाया हमने?

-


Fetching Pooja Mishra Quotes