Piyush Shukla   (©पीयूष राज)
270 Followers · 183 Following

read more
Joined 10 March 2018


read more
Joined 10 March 2018
24 FEB 2023 AT 10:08

लोग मर कर कहाँ जाते हैं?
कैसे नया घर बसाते हैं?
क्या ये हमें देख पाते हैं?
इनको भी आँसू आते हैं?
क्या बरसी चौथा ये भी मनाते हैं ?
क्या इनको भी लोग ढांढस बंधाते हैं?
मरने पर हम खोते हैं एक शख्स
लेकिन मरने वाला तो खो देता है अनगिनत
क्या ये भी छूटे हुए लोगों की तस्वीरों पर हर चढ़ाते हैं
ये कैसे इतने लोगों का दुःख मनाते हैं?
कैसे सबको भूल पाते हैं?
लोग मर कर कहाँ जाते हैं?

-


31 DEC 2021 AT 8:13

तुम्हारे साथ होने से सफर लम्बा नही लगता
कभी जो रूठ जाते हो मुझे अच्छा नही लगता

कहाँ से लाई किस्मत है तुम्हें हिस्से मेरे लिखने
अगर ये ख्वाब भी हो तो मुझे अपना नही लगता

-


22 AUG 2021 AT 11:00

भाई बहन का प्यार तो आँख के जैसा होय
चोट लगे जो एक को, लगे दूसरी रोय

-


2 JUL 2021 AT 0:31

क्या चाहता हूँ समझ नही आ रहा है
हाँ ! एक बात तो तय है कि ये नही चाहता

-


18 JUN 2021 AT 22:34

क्या लिखूँ मैं
सोचने की कोशिश में हूँ
क्या लिख दूँ सच में सब ख़्याल
जो हलचल मचाते हैं
क्या लिख दूँ वो सारे जज़्बात
जो धड़कन बढ़ाते हैं
कुछ रिश्तों के बनने बिगड़ने
के किस्से भी तो हैं
क्या उन्हें भी लिख दूँ
या वो पुराने गड़े मुद्दे जिनका ज़िक्र
आया था उस रात उन्हें भी लिख दूँ
क्या लिख दूँ वो माफ़ीनामा भी जो
मांगा था मैंने जब कि गलती तुम्हारी थी
या भूल कर अपने बदन का दर्द
तुम्हें पहले सुलाया था सीने पर रख कर सर

-


17 JUN 2021 AT 18:04

अनबुझी सी पहेली हुयी ज़िन्दगी
धूप है तो कहीं छाँव भी ज़िन्दगी
जब कभी भी लगा हार जाएंगे हम
जीत के साथ हँसती मिली ज़िन्दगी

-


16 JUN 2021 AT 1:07

दिल मेरा आँसुओं का समंदर हुआ
टूटती साँस का एक पिंजर हुआ
हाथ जिसका पकड़ प्रेम हमने किया
अब उसी हाथ में तेज खंज़र हुआ

-


8 JUN 2021 AT 22:40

घाव सबको दिखाया नही जा सका
दर्द भी तो छुपाया नही जा सका
सारे हमको बताते थे अपना मगर
सबको अपना बनाया नही जा सका

-


30 APR 2021 AT 14:52

हर शाम यही इक आस रहे
कल सबके हिस्से साँस रहे

-


8 APR 2021 AT 9:28

कभी इन आँख ने देखें सपन अनमोल कितने थे
मगर क्या था पता उनको कि ये बेमोल बिकने थे

-


Fetching Piyush Shukla Quotes