Parul Bhargava   (पारुल भार्गव©️)
72 Followers · 25 Following

read more
Joined 4 May 2017


read more
Joined 4 May 2017
18 MAR 2022 AT 13:50

रंग फुहारों से हर ओर भीग रहा है घर आँगन
फागुन के ठंडे बयार से थिरक रहा हर मानव मन !
पिचकारी की बौछारों से छाई चारों ओर उमंग
इन्द्रधनुषी ख़ुशियाँ मिलें ,जग में फैले प्रेम तरंग !!

🌈💦रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ 💦🌈

(18.3.22)

-


17 FEB 2021 AT 8:47

किसी के प्रति उत्पन्न
एक नकारात्मक भावना
उसके जीवन भर के
सकारात्मक कार्यों पर प्रश्नचिन्ह लगा देती है ॥

-पारुल भार्गव©️
17.2.2021


-


18 APR 2020 AT 11:00

छोटी सी है मन की ख्वाहिश
ग़र पूरा कर सको तो सुनो....

पढ़ सकूँ मैं तुम्हारा मौन
सिर्फ़ देखकर
तुम्हारी दो आँखें
बस इतने समीप रहना है मुझे ।

समझ सको तुम मेरी ख़ामोशी
मेरे लबों पर ठहरी
अनकही सी हर बात
बस इतने समीप रखना तुम मुझे ॥
19.3.2020

-


25 MAR 2020 AT 0:06

जब कोई शिकवा ही नहीं तो दिल में मलाल क्यों
जब कोई गुनाह ही नहीं तो सजा का बवाल क्यों
इन्सान की ख्वाहिशें तो ख़त्म ना होंगी उम्र भर
जब मर्ज़ी है खुदा की तो उसकी नेमत पर सवाल क्यों ॥

24.3.2020

-


1 DEC 2019 AT 17:01

आँसुओं की नमी से अक्सर ये सींचे जाते,

एकांत की उर्वरता पाकर लहलहा ये जाते,

यादों के दरख़्तों को सूखते देखा है कभी ॥
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
30.11.2019

-


4 AUG 2019 AT 19:20

मन की बात समझने को
जहाँ शब्दों की
आवश्यकता न हो
कुछ भी कहने-सुनने को
जहाँ सोचने की
आवश्यकता न हो

होते हैं कुछ रिश्ते ऐसे
नि:स्वार्थ प्रेम हो जैसे

निश्चल भावनाओं से जुड़े
विश्वास की नींव पर हैं खड़े
आत्मीयता की अटूट डोर संग
अनमोल होते हैं दोस्ती के रंग ॥

🌹मित्रता दिवस की शुभकामनाएँ 🌹
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
- 4.8.2019

-


12 JUL 2019 AT 12:42

मन के गहन अंधेरों में अक्सर आभासी दस्तक होती है
दहक उठती है आस की लौ जाने कैसी आहट होती है
आजकल,धड़कनों का शोर कुछ ज़्यादा सुनाई देता है ॥
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
12.7.2019

-


7 JUL 2019 AT 23:17

प्रमाण की आवश्यकता
नहीं होती
आत्मिक सम्बन्धों को,
सिर्फ
मन का मन से जुड़ाव
ही काफ़ी है
रिश्तों की गहराई
समझने के लिये ॥

7.7.2019

-


20 FEB 2019 AT 13:14

मौन कुछ कहे
और
मौन ही सुन ले
अगर,
मौन ही मिटा दे
मौन रहकर
मन के
भावों का अंतर ॥
*************
©️copyright 19.2.2019

-


19 FEB 2019 AT 19:51

सहज
सकारात्मक
मन ॥

-


Fetching Parul Bhargava Quotes