Nirmala Jangid   (Choreographer लफ़्ज़ों की)
3.7k Followers · 40 Following

read more
Joined 6 July 2017


read more
Joined 6 July 2017
1 JAN 2022 AT 9:50

जनवरी से शुरू  ज़िन्दगी का जायका
फरवरी में फलफूलने की फुहारें
मार्च लाये मस्ती फ़ागुन की
अप्रैल में अन्नपूर्णा का आशीर्वाद
मई में मिले मानसम्मान अपार
जून में जमे समृद्धि के बादलों की जमात
जुलाई लाये सावन सुखों के बेशुमार
अगस्त के आंगन में बहार हीं बहार
सितम्बर से स्वागत त्योहारों का
अक्टूबर में अभिनंदन सन्तोषी आनंद का
नवंबर निराला जगमग रखे जीवन अम्बर
दिसम्बर दिखाए आने वाले नववर्ष के हर दिन की उज्ज्वल आरुषि और खुशियां अपरम्पार
Nirmala jangid

-


23 SEP 2021 AT 10:22

धरती पर भी नज़र रखी,
पंखों को होसलों और मेहनत का ईंधन दिया
पर, ..
पैरों को भी ज़मीन पर मजबूती की पकड़ दी।

-


19 SEP 2021 AT 12:59

'मधुर वाणी का संगीत के साथ विहार '
'जल से नभ तक'

आवाज़ के सरोवर में
तैरते शब्द सुमन,..
उस पर.. फैली हुई 
उज्ज्वल मन की आरुषि..
ये गुंजन जब  धीरे धीरे
कर्ण कूप के रास्ते से गुज़रती हुई
हृदय को आनंदित कर
अधरों पर मंदहास बिखेर, 
अपनी सुर सुधा के कम्पन से..
मस्तिष्क की सुप्त शिराओं को
फिर से जीवंत कर, शिथिल कलेवर को 
एक नई ऊर्जा से  सुसज्जित कर,
पग में जकड़ की पादुकाओं को उतार,
प्रमोदित पैजनियां बांध,
हस्त मुद्राओं के संयोजन से,
मनोरम नृत्य की उतपत्ति से
फ़िज़ाओं को खुशी से झंकृत कर,
बहारों में अनुपम आभा घोल,
नभ को खुद से हाथ मिलाने को ..
आमंत्रित कर रही.. 
ये मधुर मन की मधुर वाणी..
Nirmala


















-


29 AUG 2021 AT 10:31

अपने अंदर के शख्स से हाथ मिला लेना,
कुछ उसकी पूछना,
कुछ अपने सपनों की पतंग दिखा देना,
एक डोर इस पतंग की
उस हाथ में भी थमा देना ,
कह देना..
जो भूल जाऊं इस व्यस्त दिनचर्या में,
तो तुम मेरे सपनों की डोर संभाल लेना

-


28 AUG 2021 AT 21:00


धुंध में रास्ता दिखाती है
चाहे वो मन का हो या सफर का 😊🌹

-


6 AUG 2021 AT 9:05

कहीं उड़ ना जाए
हर लम्हा कैश कर लें
कुछ बीते खुश लम्हे भी फ्रेश कर लें
लम्हों को सेफ रखने का कोई बैंक नही
क्यूँ ना हर दिन लम्हों की ऐश कर लें....

-


3 AUG 2021 AT 21:58

1◆◆अच्छाई को पहले देखना ...

2◆◆अपनी गलती का तुरंत एहसास हो जाना..

3◆◆अगर एक sorry से वातावरण शांत हो जाये तो sorry बोलने में मुझे कोई हिचकिचाहट नही .. चाहे मेरी गलती हो या ना हो ...

-


1 AUG 2021 AT 9:58

दोनों दोस्त
दोनों ज़िंदगी
ज़िंदगी से दोस्ती
दोस्ती में ज़िंदगी
और
ख़ुद से दोस्ती
ज़िंदगी खूबसूरत

-


28 JUL 2021 AT 21:25

कल्पनाशक्ति और मेरे हाथ

-


28 JUL 2021 AT 20:16

जब जज़्बात को जुबां नही मिलती

-


Fetching Nirmala Jangid Quotes