Nikki Prabha Tiwari   (Nikki Prabha)
5.6k Followers · 51 Following

read more
Joined 30 January 2017


read more
Joined 30 January 2017
30 JAN 2022 AT 23:21

हवा मुझको गले लगाती है कस कर,
बातें करती हैं ये वादियां मुझसे हंस कर।
पहाड़ों से आती सदा मुझसे बोली,
जी ले तू भी ज़रा मेरी पनाहों में बस कर।।— % &

-


30 JAN 2017 AT 23:10

Yahi hota hai hashr aksar junoon-e-ishq ka..
Chaah k b nafrat nhi hoti..
Or na chahte hue bhi shiddat badhti jaati hai..

-


10 JAN 2021 AT 10:49

हुआ यूँ, जो बिखरे केश उसके, चाँद पर बादल से हो गए,
फिर दिल पत्थर रखने वाले भी इश्क़ में पागल से हो गए।।

-


1 AUG 2020 AT 18:38

शाम ढले, गंगा के तीर, प्रियतम प्यारे ले चलना,
हाथ थामे मेरा, मुझको अस्सी किनारे ले चलना।।

-


30 JUL 2020 AT 19:30

इक बार किया जो टूट कर वो, फिर इश्क़ उस दौर का कैसे होगा,
है जब तक उसकी याद में कैद, दिल किसी और का कैसे होगा।।

पल-पल घूमे, दर-दर भटके, वो मिलता ही नहीं किसी मंज़िल पर,
ढूंढ़ता फिरे दिल उसका ठिकाना, किसी दूजे ठौर का कैसे होगा।।

-


30 MAR 2020 AT 21:15

वो तीर इश्क़ का, इस पार से उस पार कर गए,
दिल में पतझड़ का मौसम था, वो बाहार कर गए।।

-


28 MAR 2020 AT 21:11

कई अर्से बाद इस दिल का मेहमान बन के,
इश्क़ आया है फिर होंठों पर मुस्कान बन के।।

-


15 MAR 2020 AT 18:06

हाथ में चूड़ी, कान में झुमके, आँखों में काजल, दिल में प्यार,
तू आ कर मुझको देख ले तो, पूरा हो जाए मेरा श्रृंगार।।

-


9 MAR 2020 AT 0:08

खुद से इश्क़, गैरों से नफ़रत हो जाना बेहतर है,
लोग ना समझे, इस दिल को समझाना बेहतर है।।

दिल की बातें दिल में रख कर कहो भला पछताना क्यों,
मुँह खोलो यारों, दिल की बातें कह जाना बेहतर है।।

बेहेक ना जाना, भोले हो तुम, गिरोगे, ठोकर खाओगे,
दिल का मीठी-मीठी बातों में ना आना बेहतर है।।

वो दो दिन की बातें होंगी, और आखों में आखें होंगी,
वो बोलेंगे कि इन बाहों में रह जाना बेहतर है।।

पर ना आ जाना झांसे में, पड़ ना जाना इस फंसे में,
बदल लो तुम भी राह कि अब मुड़ जाना बेहतर है।।

मोह भाव की किल्लत से, इश्क़ में मिलती जिल्लत से,
तिल-तिल कर जलने से यारों मर जाना बेहतर है।।

-


27 JAN 2020 AT 2:11

#उदासी

दर्द छुपाने की कोशिश में,
मुस्कुराते हुए हम,
बस ये उम्मीद लगाए रहते हैं,
कि कोई आखें पढ़ ले,
और पूछ ले..
"बताओ, बात क्या है?"

-


Fetching Nikki Prabha Tiwari Quotes