Neeraj Joshi   (© नीरज)
395 Followers · 8 Following

read more
Joined 2 April 2017


read more
Joined 2 April 2017
15 DEC 2021 AT 22:32

ये जो हाल हो गया है हमारा
सब आपकी मेहरबानियों का है नतीज़ा ...

-


31 OCT 2021 AT 21:56

गुजरेगा वक्त तो गुजारा हुआ वक्त याद आएगा,
रिश्तों की शाख पर बैठा परिंदा न जाने कौन देश
उड़ जाएगा

-


26 SEP 2021 AT 13:33

बिटिया जी ___
तुम हो तो
हैं इस धरा का अस्तित्व जी ...

-


24 SEP 2021 AT 13:13

शहर जैसे-जैसे
फैलता जाता है
गांव धीरे-धीरे सिमटता है
खुली हवा में उड़ने वाला पंछी
धीरे-धीरे पिंजड़े का आदी बनता है ...

-


10 SEP 2021 AT 12:24

चाॅंद से इक रिश्ता है जैसे
हर रात मेरी छत पर आकर वो मिलता है मुझसे ...

-


15 MAR 2021 AT 21:08

क्या हाल कर लिया है
देख तुम्हें
खुद के होने पर तरस आता है ...

-


9 MAR 2021 AT 9:39

जरुर जीतेंगे
आज नहीं तो कल ये मंज़र जरुर बदलेंगे
क्या हुआ जो गिर गये हैं ठोकर खाकर
हम उठेंगे और फिर चलेंगे
नहीं मिल जाती मंजिल जब तक
हम लड़े थे हर मुश्किल से
और जीतने तक लड़ते ही रहेंगे ...

-


8 MAR 2021 AT 10:17

स्त्री ...
कैसे ये सब कर लेती हो
कैसे सब सह लेती हो
जुबां तो दी है न ईश्वर ने तुम्हें...?
फिर क्यों किसी को अपनी आवाज़ बनने देती हो
स्त्री ...
सोचो ग़र तुम न होती
कैसे बढ़ता ये संसार
कैसे बढ़ता घर-परिवार
कैसे सफल होता पुरुष
कैसे तैयार होता मानवता का आधार
स्त्री ...
न जाने कितनी सदियों से
है तुम्हारा ये हाल
है तुमसे ही शुरुआत धरा की
फिर भी हो तुम बुरे हाल
स्त्री ...
अब तुम जागो
अब तुम बोलो
लड़ो अपने अधिकारों
बोलो अपना अस्तित्व बचाने को

-


2 MAR 2021 AT 18:22

असफलताऍं मंजिल तक पहुॅंचने के आपके सफर में ईंधन का काम करती है ...

-


1 MAR 2021 AT 18:44

वक्त क्या बदला
जुबां बदल गई
साथ चलने वालों की
चाल बदल गई ...

-


Fetching Neeraj Joshi Quotes