Monu Mishra   (Monu Mishra)
42 Followers · 3 Following

read more
Joined 3 September 2017


read more
Joined 3 September 2017
23 JAN 2022 AT 22:19

रूठ जाओ तुम, और हम मना ले तुम्हें
हर बात को निगाहों से, समझा ले तुम्हें
वक्त की बर्बादी कर, इस वक्त को बदलें
इस कदर अपनी किस्मत, आओ बना ले तुम्हें

-


7 JAN 2022 AT 22:52

दफ़्तर में दिल अब, लगता नही
आशिकी का हम ने, काम किया है
पलट के इक रोज, देख लो साहब
तेरा लिए खुद को, बदनाम किया है

-


3 JAN 2022 AT 21:25

मंजिलें तो वही है, जहां दिल जोर से धड़के
हर रिश्ते को नाम देना, कोई जरूरी तो नहीं
तेरी खुशियां बहुत बड़ी है, इस झूठे जमाने से
हर किसी को सफाई देना, मजबूरी तो नही

-


31 DEC 2021 AT 0:58

तू एक नज़्म है, तुझे गुनगुनाता हूं मैं
बन के आशिक़ तेरा, बड़ा, इतराता हूं मैं
तुझे क्या मालूम, क्या शख्सियत है तेरी
कि तेरा जिक्र जो उठे, तो बहक जाता हूं मैं

-


25 DEC 2021 AT 22:18

हम नफ़ा - नुकसान तौलते रह गए
और जिंदगी, तेजी से, आगे बढ़ गई

-


17 DEC 2021 AT 22:49

बेबस नहीं, बेकरार होना चाहिए
मोहल्लों में शोर हो, ऐसा प्यार होना चाहिए

-


13 DEC 2021 AT 22:30

हकीकतें ज़माने की, अक्सर बारिशों ने दिखाई है
कहीं से चेहरे के रंग, तो कहीं से धूल उतर आई है

-


14 NOV 2021 AT 23:52

रिश्तों के नाम, अगर टटोलते जाओगे
तो दिलों के धागे, तुम खोलते जाओगे
जो दुश्मन ग़ालिब, तेरी ही खुशियों के
उसी जमाने की भाषा, बस बोलते जाओगे

-


6 NOV 2021 AT 23:00

गर जिंदा है, तो जीने का, इंकलाब रख
बातों में गर्मी और, आंखों में ख्वाब रख

-


1 NOV 2021 AT 0:40

हर शख्स में ढूंढ लेता हूं, कुछ नेकी
बुराई तो ग़ालिब, मुझमें भी बहुत है

-


Fetching Monu Mishra Quotes