Manjula Shaah   (Manjula Shaah)
1.8k Followers · 2.6k Following

A Poet in search of lost World
Joined 24 January 2017


A Poet in search of lost World
Joined 24 January 2017
21 FEB AT 21:00

काल की लहरों ने सोखे समंदर
जहाँ उठते हैं आज रेत के बवंडर 

-


15 FEB AT 7:48

न बांधो मुझको
न कैद करो मुझको
मैं खुशबू हूँ
मैं रंगत हूँ
मैं अहसास हूँ
मैं दर्द हूँ
मैं ही दवा भी हूँ
मैं संगीत हूँ
मैं साज़ हूँ
मैं रोशनियों का पैरोकार
चांदनी में खिलता हूँ
बहारों में मुस्कुराता हूँ
खिज़ाओं में अश्क़ बहाता हूँ
ईर्ष्या के तारों में भी पलता हूँ
कभी शोला हूँ
कभी शबनम हूँ
मेरी तासीर तेरी ख़्वाहिश
गुलज़ार है हर शय मुझसे
मैं सृष्टि का आधार हूँ

-


23 AUG 2023 AT 15:53

चाँद का हुस्न ज़मीन से है
धरती-चाँद का रिश्ता गहरा
कब से चाँद फ़लक पर तन्हा था
दूर से रिश्ते निभाता था
आज महताब से मिलने आए
प्रश्नों के अम्बार लगाए
चाँद के राज़ कितने गहरे
रातें खामोश क्यों इतनी
चांदनी में शीतलता क्यों इतनी
कितने सागर छुपा कर रखे
हवा क्या हमसे मिलती जुलती
मिट्टी में क्यों महक नई सी
बाहर उजाला भीतर घनघोर अँधेरा
आवाज़ों के बीहड़ से
चलो नीरवता का मेल कराएं
मामा तुमने जो पुए पकाए
आज वही हम जीमण आए

 

-


28 FEB 2023 AT 19:41

एक झूठ
एक ख्वाब  
एक वहम
इनकी तस्दीक़ कौन करे
एक दर्द का दरिया था
सहरा से बहता था
अब सांसो में ज़ब्त है

-


23 DEC 2022 AT 21:10

आँखे ना देख सकी अगर हकीकत
दिल के अहसास पर यक़ीन रख
ना खोल सके जुबां राज़ अगर
आँखों से दिल की गिरह तो समझ

-


11 JUN 2022 AT 17:30

वक्त की रफ़्तार का आलम ना पूछ
लाशों के ढेर देखे दर्द के निशान गुम

-


16 MAR 2022 AT 12:12

इससे पहले की बदलने लगे आँखों की रंगत
एक अच्छे इंसान से मुलाकात कर लीजिए
 

-


10 MAR 2022 AT 11:58

एक खूबसूरत सपना था
मोगरे सा महकता
ता उम्र आँखों में सजता रहा
एक दिन ख़्वाब हकीकत बन गया
ख़्वाब की ताबीर के रंग मत पूछो
महकने को अब कुछ न था
सूखे ख्वाब के निशान बिखरे पड़े थे
क्या समेटते क्या सहेजते
एक कतरा महक का बाकी न था
बाग़बां की नौकरी गई
आँखों में बसता बग़ीचा बियाबान हो गया
 मंजुला



 

 

-


8 JAN 2022 AT 20:08

मैं कैसे समझूं किसी और की शख्सियत
अभी खुद से कहां मुकम्मल मुलाकात हुई मेरी

-


12 DEC 2021 AT 20:31

हज़ारों मील का सफर नहीं ज़िन्दगी
कभी पहला कभी आखिरी कदम है ज़िन्दगी
कभी बीच सफर का वो डगमगाता कदम है ज़िन्दगी
जिससे उबर कर आगे बढ़ गई ज़िन्दगी
अपनी नाकामियों से लड़ते
सदे हुए कदम हैं ज़िन्दगी
अपनी सफलताओं का उत्कर्ष चूमते
झूमते कदम हैं ज़िन्दगी
हज़ारों मील का सफर नहीं ज़िन्दगी
कभी पहला कभी आखिरी कदम है ज़िन्दगी

-


Fetching Manjula Shaah Quotes