Manish Kumar   (Manish Kumar 'सौमित्र')
462 Followers · 105 Following

read more
Joined 31 January 2018


read more
Joined 31 January 2018
31 MAR AT 14:51

जो भेजें वीराने में सदा, टकरा के कहीं से तो वो भी लौट आती है।
तेरे हिस्से में जब भी भेजी है सदा, ख़ामोशी में कहीं खो जाती है।।

-


8 MAR AT 17:05

खुद को ही तो खुद से बचाना होता है,
ज़माने का क्या है! आना–जाना होता है।

-


6 JAN AT 22:54

इतना भी ना चाह उसे कि खुद को भी चाह ना सके,
वो मिल भी जाए तुझे और तू पाकर भी उसे पा ना सके।

-


30 DEC 2023 AT 11:25

मैं देखता हूँ जहाँ से तुम्हें, गर तुम भी देखने लगो।
कसम खुदा की, खुद को खुदा ही समझने लगो।।

-


25 DEC 2023 AT 20:37

सोचता हूँ, नजारों से दोस्ती कर लूँ,
सोचता हूँ, किनारों से दोस्ती कर लूँ।

ये गहरे लोग तो अब अपने होने से रहे,
सोचता हूँ, गुनहगारों से ही दोस्ती कर लूँ।।

-


24 NOV 2023 AT 18:16

याद रखने लगा हूँ अब मैं भी कुछ धीरे–धीरे,
थोड़ा भूलते–२ खुद को ही भूलाने लगा था धीरे–२।

-


11 NOV 2023 AT 1:23

जो पाया है उससे ज्यादा तो क्या ही खोऊँगा मैं,
यही सोच के जीया हूँ, यही सोच के जीऊँगा मैं।

-


30 SEP 2023 AT 13:35

मंजर बदलते हैं प्रतिक्षण, मगर रास्ता ही नहीं जाता।
जिससे वास्ता ही नहीं, उससे वास्ता ही नहीं जाता।।

-


22 SEP 2023 AT 1:20

तुझे भुलाने के चक्कर में बहुत याद कर चुका हूँ मैं,
जो वक्त था मेरे हिस्से सारा बर्बाद कर चुका हूँ मैं।

अब चाहे मशवरा दे या हिदायत दे,
ज़िंदगी तो अपनी बर्बाद कर चुका हूँ मैं।।

-


21 SEP 2023 AT 17:12

जब भी कुछ करना, पूरे मन से करना,
महज़ करने को कुछ ना करना।

-


Fetching Manish Kumar Quotes