Madhu Gupta   (Madhu✍️)
256 Followers · 8 Following

read more
Joined 16 January 2018


read more
Joined 16 January 2018
25 OCT 2023 AT 18:01

परवाह नहीं चाहे ज़माना कितना भी खिलाफ हो,
हिसाब सबका होगा कोई कितना भी बड़ा नवाब हो!

-


2 SEP 2023 AT 20:44

पीला अंबर पहन सितंबर
पूरा साधू लगता है,
रंग बिरंगे उड़ते पत्ते
पतझड़ जादू लगता है!

-


9 AUG 2023 AT 18:03

मैंने खुद को लोंगो से दूर जाते देखा है...
जिस पर भरोसा किया
उसको नजरें चुराते देखा है ;

क्यूँ न सोचूँ खुद के बारे में अब मैं,
अपनों के बीच भी, मैंने खुद को अकेले रोते देखा है!

-


8 AUG 2023 AT 14:31

ज़ख्मों की दवा बता दे ऐ जिंदगी ,
बस एक बार बता दे ऐ जिंदगी ;

सुख दुख सभी को जोड़ घटा कर,
तेरा असल खर्च बता दे ऐ जिंदगी;

तुझे खुश करने को हर संभव प्रयास किए,
और क्या क्या करती मैं बता दे ऐ जिंदगी ;

तुझे एक साथ खरीद कर रख लेती हूँ,
मूल्य जीवन भर का बता दे ऐ जिंदगी!

-


20 JUL 2023 AT 22:21

बुरा सबको लगता है,
पर जो जताता नहीं, उसे कहाँ कोई समझ पाता है;

लोगों को अपनापन अब रास नहीं आता है,
उन्हें लगता है,यहां हर कोई मतलब से पास आता है!

-


17 JUL 2023 AT 20:51

क्यूँ खुल कर नहीं जीते ,यहाँ
दुबारा थोड़े ही आयेंगे !
हम इंसान हैं कोई पहाड़ा
नहीं ,जो दोहराए जाएंगे!

-


4 MAY 2023 AT 21:55

लोग रूठ जाते हैं मुझसे ,
और मुझे मनाना नहीं आता.

मैं चाहती हूं क्या,
मुझे जताना नहीं आता.

लोग कहते हैं मेरा दिल है पत्थर का ,
इसलिए इसको पिघलना नहीं आता.

अब क्या कहूँ मैं,
क्या आता है क्या नहीं आता.

बस मुझे मौसम की तरह
बदलना नहीं आता.....

-


27 APR 2023 AT 18:32

किनारा मिला, जो किनारा नहीं था,
बहाना था ,कोई सहारा नहीं था !
यही इक दिल जिसको समझते थे अपना ,
ना जाने किसका था, हमारा नहीं था !

-


21 APR 2023 AT 20:55

कभी - कभी पूरी दुनिया की नहीं,
बस उस एक इंसान की जरूरत होती है;

जो बिना कहे समझ जाए दिल का हाल,
उससे बात कर, लगने लगे सब आसान!

-


17 DEC 2022 AT 19:25

राह संघर्ष की जो चलता है,
वही संसार को बदलता है !
जिसने रातों से जंग जीती है ,
सुबह सूरज बन कर वही चमकता है!

-


Fetching Madhu Gupta Quotes