Arwa Chauhan   (Arssain)
234 Followers · 212 Following

Joined 13 May 2017


Joined 13 May 2017
9 DEC 2023 AT 16:06

उल्टा सुलटा गणित है जनाब,
सिख जाओगे तो हार जाओगे,
हार जाओगे तो सिख जाओगे,

यह मुहब्बत है जनाब,
काम्याबों को नाकामयाब,
नाकाम्याबो को कामयाब बनाती है।

-


25 NOV 2023 AT 10:14

अपने सनम के साथ वो हमारी कब्र पर फूल चढ़ाते है,
बड़ा तंगदिल है यार मेरा 'अरसेन'
मरने के बाद भी सुकून से जीने नही देतां।

-


25 NOV 2023 AT 0:54

दर्द ही कुछ ऐसा है 'अरसेन'
दर्द होने पर भी दर्द नही होता।

-


25 NOV 2023 AT 0:22

मैं कभी,
माँ के बारे में,
या उसकी दुवाओं के बारे में,
ज़्यादा नही लिख पायी,
लिखती भी तो क्या?
माँ ने मुझे खूब लिखा है।

-


24 NOV 2023 AT 15:23

बिछड़ते हुवे, उसको देखू ख़्वाबों में मिरे,
सपने हक़ीक़त नही, हक़ीक़त सपने बनती है मिरे।

-


17 NOV 2023 AT 0:58

कभी तुम्हारी याद आयी,
तो कुछ ख़त लिखे,
कुछ भेजे नही,

कभी ज़्यादा याद आयी,
तो आँख से आंसू गिरे,
ख़त पर उतरे नही,

कभी दिल ने भुलाना चाहा,
तो सांसे रुक गयी,
कमबख़्त हम मरे नही,

कभी किसी ओर का होना चाहा,
तो अल्फ़ाज़ मौन हो गये,
ज़ज़्बात अब गहरे नही।

-


11 NOV 2023 AT 19:26

महोब्बत का नशा उतार सके,
कोई ऐसा आर्युवेदिक काढ़ा हो तो बताओ।

-


9 NOV 2023 AT 2:52

आज फ़िर किसी ज्योतिषी ने मेरा भविष्य बताया,
तू कब मेरा होगा 'अरसेन', बस यह नही बताया।

-


9 NOV 2023 AT 2:43

एक वो है जो हमारा लिखा भी पढ़ते नही,
एक वो है जो हमारी ख़ामोशी तक पढ़ लेते है।

-


8 NOV 2023 AT 13:17

उन्होंने पूछा कि, कोई इतना बेहतरीन कैसे लिख सकता है?
हमने कहा कि, एक बार मुहब्बत में दिल तुड़वाकर देख लो।

-


Fetching Arwa Chauhan Quotes