Harshit Johri   (Harshit)
733 Followers · 9 Following

read more
Joined 18 January 2018


read more
Joined 18 January 2018
21 FEB 2022 AT 19:44

कांच से चुभ रहे है ख्वाब, फिर भी पलको पर सजाये जा रहे है
मुतमईन तो नही है तुम से पर रिश्ते निभाये जा रहे हैं।

बहरहाल जीना ही अगर मुकद्दर है तो सलीके से जिया जाये
इसलिए डूबी हुई आँखे है मगर मुस्कुराये जा रहे है।

सबब न पूछना मेरी शख्सियत का कभी किसी से
वो कहेंगे अकेले हैं सफर में मगर सबको लिए चले जा रहे है।।



-


2 FEB 2022 AT 0:38

बदला बदला सा लगता है दस्तूर इस महफ़िल का
हम देर से लौटे हैं या अब ज़माना बदल गया है।।

-


13 MAY 2021 AT 23:00

बेनक़ाब गुज़रा वो सरे बाज़ार आज
ख़बर सुनी है कल शहर मे ईद होगी

-


3 MAY 2021 AT 23:20

धरती ही नही आसमान में भी आज कुछ तन्हाई है
चाँद के ज़रिए से उसने अपनी खबर भिजवाई है
घबराई सी थी कुछ या कुछ छुपाना चाह रही थी
बिना कुछ कहे जैसे वो कुछ सुनना चाहा रही थी
शब्द निकले नही उसके होंठो से जैसे
लहज़ा मगर बयान कर रहा था दर्द को जैसे

मजधार में हो नाव और दूर साहिल जैसे
शज़र से गुजरता हो उसका कारवाँ जैसे
कौन जाने क्या विप्पति समाधान हो कैसे
है केशव! मेरी प्राथना है सूर्य फिर रुक जाए
अंधेरा होने से पहले पंछी अपने घर आ जाये

-


20 APR 2021 AT 23:18

सरकारी ऎलान "अच्छे दिनों" के नाम हो गए
ज़िन्दगी में मुफलिसी के सिलसिले मगर आम हो गए

-


27 DEC 2020 AT 11:57

नया वक़्त है हर्षित नई शुरुआत करते है
है कुछ नही कहने को मगर चलो बात करते है

-


27 DEC 2020 AT 11:55

मैं सोया था खुद को कहीं कैद करके
हवा ने अभी दरवाज़ा खोला है ये देख करके

वह बोली चल तुझे नई राह दिखाती हूँ
जहाँ मैं मिलती हूँ वन से वह राह दिखाती हूँ

मुस्कुराता हुआ उसको में देख रहा हूँ
हवा पर भी शायद कोई तस्वीर गढ़ रहा हूँ

सौम्य सी बहती हवा मंदाकिनी सी मचल रही है
साथ लिए मुझको न जाने कहाँ कहाँ चल रही है

ये नई पहल आगे जाने क्या रंग दिखलायेगी
वो गई है मुझसे बोल कर कल फिर मिलने आएगी।।



-


25 NOV 2020 AT 1:41

खयाल तेरा हर वक़्त मेरे ज़ेहन मे रहता है
मुतमईन हूँ कि कोई अब भी शज़र में रहता है

क्या वाक़ई ये ज़िन्दगी है या बद्दुआ कोई
जिसका आशियाना है वो भी सफर में रहता है

नादान हो तुम जो ढूंढ रहे हो दोस्त ज़माने में
हर शख्स तो यहाँ खुद में मशगूल रहता है

कोई पूछे खानका मेरा तो बता देना
मुरीद है, अपनी ही दुनिया मे रहता है


-


22 NOV 2020 AT 23:49

फ़िज़ूल की बात है कि हसीन बहुत है दुनिया
दिल जिसका उखड़ जाए फिर कही नही लगता

-


11 NOV 2020 AT 22:44

Fetching Harshit Johri Quotes