Dolly Jain   (©Dollyजैन)
187 Followers · 47 Following

read more
Joined 21 April 2018


read more
Joined 21 April 2018
6 SEP 2020 AT 1:03

ज्ञान पिपासु हूं, मैं जिज्ञासु हूं।
गुरुवर दे दो मुझको ज्ञान की धारा।।
डूब रही हूँ मैं तो इस भव सागर में,
तुम ही खेवन हारे गुरु जी, देदो किनारा।।

-


1 JUN 2020 AT 13:07

मौन हुए अल्फ़ाज़ सारे,
कुछ कहा नही जाता।
कितनी बैचेन है मेरी क़लम,
अब सहा नही जाता।।

-


1 JUN 2020 AT 12:54

मेरी क़लम...
पी कर स्याही काली-नीली, बहके जा रही है।
धरे है मौन यूँ तो, बस लिखे जा रही है।।

-


21 MAY 2020 AT 22:46

यादें बिखरी हैं कमरे में कुछ इस तरह।
महका हो कोई फूल गुलशन में जिस तरह।

-


21 MAY 2020 AT 17:54

परख कर तराशता है हीरा,
कमाल की अदाकारी है।
तराश दे जो मुझे भी,
उस जौहरी की तलाश जारी है।

-


29 APR 2020 AT 15:53

आदमी था अच्छा, था कलाकार अनोखा।
अभिनेता वो, अभिनय था उसका चोखा।

करके दिलों पे राज, वो यादों में बसेगा।
धरा का सितारा अब गगन में चमकेगा।

-


26 APR 2020 AT 13:31

ये भूख भी कितना
बेबस बना देती है।
ये भूख भी न जाने
क्या क्या कर देती है।

किसी के पैसों की भूख,
किसी का बचपन छीन लेती है।
खिलौने खेलने वाले हाथों में
कटोरा थमा देती है।

इन नन्हे फरिश्तों को
भिखारी बना देती है।
ये भूख भी इंसान से
क्या क्या कर देती है।

-


24 APR 2020 AT 16:23

किए पिंजरे में कैद पंछी,
सुनते ना चीख पशुओं की।
देख मासूम की दशा ये,
अब थर्रा उठी है पृथ्वी।

(Read in caption)

-


15 APR 2020 AT 13:25

किया था कैद कभी पशु-पंछी को जिसने,
अपने घरौंदे में कैद आज वही इंसान है।

-


25 MAR 2020 AT 13:53

कैद हो गए जब अपने आशियाने में यार,
तब समझ आई उस पंछी की पुकार।।

-


Fetching Dolly Jain Quotes