choti pencil   (choti_pencil)
912 Followers · 37 Following

read more
Joined 10 May 2017


read more
Joined 10 May 2017
18 JUN 2022 AT 22:00

रात के पास तो दिन से तारे बहोत है
जो एक न हो पास अंधेरे बहोत है

फासलो से फैली हुई है ये तिरगी
नूरानी यहा सबके चेहरे बहोत है

दिन में भी ठहरी रही रात घर मिरे
उसके मेरे लिए पहरे बहोत है

जरूरी नहीं हर बात की हो बात
मेरे लिए तो बस इशारे बहोत है

अंजान बनता है देखकर अब वो
जिसकी गली में हम ठहरे बहोत है

उतरिए दरिया में थोड़ा तो सही
मत कहिए के किनारे बहोत है

खुश है मेरा रकीब जिसे पाकर
हमे भी वो कहता था हमारे बहोत है





-


8 DEC 2021 AT 11:15

पहली किश्त को पूरा दाम समझ बैठा है
नया-नया है इश्क़ को काम समझ बैठा है

सुबह आती है उसके उजाले नहीं आते
किसी साये को वो जहान समझ बैठा है

कोई आएगा इसलिए गिरा रखी है दीवारें
ये शहर मुझको रास्ता-ए-आम समझ बैठा है

जय-जयकारे भी खूब खुशफहम है करते
वो पुतला जला खुदको राम समझ बैठा है

मैंने अपनी खुशी के लिए उसे क्या हंसाया
एक शख्स मुझको अच्छा इंसान समझ बैठा है

-


5 NOV 2021 AT 20:47

'momo' -
i throw away happiness
he fetches it back

(after my pet dog)

-


25 OCT 2021 AT 12:18

Life can only be measured by the stories we live,
not by the years we survive.
Travel boosts the stories we chance upon.
Life calls for stories, and stories call for travel.

-


23 OCT 2021 AT 22:12

last flight-
i help her pack
all my smiles

-


23 OCT 2021 AT 10:46

दिल्ली तुम्हारे बगैर
दिल्ली नही रहती
गुर्राने लगती है
जैसे खीसियाई बिल्ली

(पूरी कविता कैप्शन में पढ़े)

-


22 OCT 2021 AT 23:43

i could only
write bad poems
even after seeing her

how can i be a poet
not even a fake one
for he atleast knows
how to copy and paste

-


22 OCT 2021 AT 14:22

तुम्हे देख भी मैंने
बुरी कविताएं ही लिखी
और ज्ञात हुआ कि
मेरा कवि होना
केवल मेरा दंभ है

भला मैं कवि कैसे
हो सकता है हूं
मुझे तो देखकर भी
लिखना नहीं आता

-


6 SEP 2021 AT 11:18

एक तरह से
देखा जाए तो
हम सभी
सरसरी निगाहों से
ऊपर- ऊपर से
ऐसे ही
पढ़ दी जा रही
एक कविता है






-


29 AUG 2021 AT 16:39

kintsugi-
window highlights its cracks
with sunrays

-


Fetching choti pencil Quotes