1 JAN 2018 AT 1:16

नव मन नव तन नव जीवन ले
आओ नूतन वर्ष मनाओ
नव पथ नव गति नव चाह लिए
नव आशा का हर्ष मनाओ

बाधाओं को छोड़ भूत में
नव साहस अंतस में भर लो
नव उमंग नूतन तरंग ले
जीवन का उत्कर्ष मनाओ

नव मंगल के गीत सुनो सब
नव अरुणरश्मि का तेज बनो
नव प्रण धारण करके मन में
नव रण का संघर्ष मनाओ

नव प्राण भरो आत्मा के अंदर
नव ज्ञान ज्योति का दीप जले
नव चिंतन हो नया मनन हो
नित नूतन आदर्श मनाओ।।

- ख़ाक