Arvind Pandey   (©अरविन्द)
745 Followers · 285 Following

read more
Joined 21 April 2017


read more
Joined 21 April 2017
10 OCT 2023 AT 8:38

दुनिया छोटी या बड़ी,
हृदय तो होय बड़ा।
जैसे माथे मुकुट में,
हीरा होय जड़ा।।

-


24 AUG 2023 AT 23:31

अकेले में सही पर मुस्कुराओगे
याद रखना ..भूल न पाओगे...

-


7 JUL 2023 AT 6:49

जीवन भरा सुकून से
प्रिय जो मेरे संग
तुम बिन सांसे ना समझ
ना जीने का ढंग

-


22 MAR 2023 AT 14:03

रास न आयी रात और,
दिन न दिया सुकून।
बिन तेरे सब शूल सा,
दुख बाढ़े नित दून ।।

-


22 MAR 2023 AT 13:42

न जाने क्यों देखता,
आसमान की ओर।
अंदर तेरे रम रहा,
खींचे जग की डोर।।

-


22 MAR 2023 AT 12:42

न जाने कैसे चले,
जीवन का संग्राम।
झूट छलावा ईर्ष्या,
हो गए कितने आम।।

-


19 MAR 2023 AT 15:41

अगर वो साथ हो मेरे,
तो कोई दे इशारा भीl
जिसे दिल में बसाया है,
कहे वो, है हमारा भी।।

-


7 MAR 2023 AT 16:03

आज तो तुमको मिलना होगा
कहते सारे ढंग
आज तो जाना रंग लगेगा
भर भर सारे अंग

हैपी होली

-


7 MAR 2023 AT 16:00

रंग गुलाबी अंग गुलाबी
ढंग गुलाबी है
जाना हमने देखा
आज तेरा संग गुलाबी है

Happy Holi

-


7 MAR 2023 AT 15:24

किसको हैं रहती ढूंढती
नजरें ये चारो ओर
किसको बसाया दिल में
है कौन वो चितचोर
☺️☺️
हैप्पी होली

-


Fetching Arvind Pandey Quotes