Aparna Thapliyal   (अपर्णा थपलियाल"रानू')
130 Followers · 24 Following

Joined 17 March 2017


Joined 17 March 2017
2 SEP 2023 AT 21:00

रोज दिवाली मना रहे इसरो के अभियान
इसरो के अभियान उड़ाते नित नित रॉकेट यान
चाँद छू लिया, मंगल पहुँचे, छोड़ा सूरज यान
आसमान पहुँचा रहे हिंदुस्तान निशान।

अपर्णा थपलियाल " रानू "

-


28 JUN 2022 AT 11:42

"मैं "का मारा
हर हाल में हारा,..

-


19 JUN 2022 AT 13:23

सच्चे हो तो दूरियों को पाट कर दिखाओ,
जो दरार पैदा करे वो तिलिस्म काट कर दिखाओ,
एक ऐसा खास खेमा तैयार करो
बस मोहब्बत ही मोहब्बत बाँट कर दिखाओ।।

-


10 JUN 2022 AT 11:00

ज्ञान रहित भक्ति
माने
केवल और केवल
अंधविश्वास।।

-


2 APR 2022 AT 13:17


एक कहमुकरी

उसका आना, कानों में फुसफुसाना
अनायास ही मेरी जुल्फों का लहराना
उसका स्पर्श जैसे रामबाण दवा
क्या सखी साजन, ना सखि ठंडी हवा ।

अपर्णा थपलियाल 'रानू'
— % &

-


31 JAN 2022 AT 23:24

गुजारिश जिंदगी से बस
जिंदादिली की रही
वक्त कैसा भी हो
गुजरता जायेगा
एक एक करके
हर एक पल
दामन से झरता जाएगा
आखिर हर एक पल
दामन से झर ही तो जायेगा।— % &

-


17 JAN 2022 AT 14:32

हाथ खाली हैं?
तो हों ..
मन भरा है ना .....

-


11 JAN 2022 AT 14:04

It makes
everything
clean and clear...

-


11 JAN 2022 AT 13:54

युग आए
युग चले गए
जो था
वो नहीं है,
जो है
कल नहीं होगा,
आज कोरोना आया है
पहले भी नहीं था
नहीं रहेगा हमेशा।।



-


9 JAN 2022 AT 10:50

आलम सर्दी का गजब है
ज़मीर भी जमने लगे हैं।।




-


Fetching Aparna Thapliyal Quotes