Ankit D perfect Guryan   (✍ Ankit Guryan)
36 Followers · 5 Following

read more
Joined 7 September 2017


read more
Joined 7 September 2017
13 MAR 2021 AT 9:53

किसी को हद से ज्यादा मजबूर बना देती है रोटी।
एक नेक दिल इंसान को भी चोर बना देती है रोटी।

पिज्जा, बर्गर, मोमोज मिटाते नहीं है भूख मेरी,
हर रोज़ शाम को घर की याद दिला देती है रोटी।

और दिन रात पढ़कर हासिल की डिग्रियां जिसने,
उसे भी वक्त से पहले मजदूर बना देती है रोटी।

और खुद से पहले अपने बच्चों का पेट भरती है वो,
कभी-कभी एक माँ को भी भूखा सुला देती है रोटी।

और देखा है कईयों को ढाबे पे बर्तन धोते हुए मैंने,
नन्हे-नन्हे हाथों से भी मजदूरी करा देती है रोटी।

-


26 AUG 2019 AT 13:47

इस छोटी सी जिंदगी में मैंने,
ना जाने कितने इंसान कमाए और गँवाए है,
तुम क्या जानो साहब इस झूठी मुस्कान के पीछे मैंने,
ना जाने कितने गम छिपाये है।

-


28 JUL 2019 AT 12:28

रिश्ता हमारे प्यार का तुमने कुछ यूँ कलंकित कर दिया।
बेवफ़ाई खुद की और जमाने में बदनाम अंकित कर दिया।।

-


19 MAY 2019 AT 11:20

यूँ रोज-रोज याद आकर दर्द ना दिया कर मुझको,
ये सकूँ का इतवार बड़े दिनों बाद आता है।

-


19 MAY 2019 AT 0:45

दिन रात हो गया आज फिर, अब ये रात दिन हो जानी है।
ना तुम आई ना नींद आ रही है, शायद फिर से तन्हाई जीत जानी है।।

-


17 MAY 2019 AT 21:22

रोज दिन गुजर जाता है, फिर ये काली रात होती है।
मैं तन्हा रहता रातभर, वो किसी और की बाँहों में सोती है।।

-


17 MAY 2019 AT 11:33

बाहर से खुश हूँ मैं,
लेकिन अंदर आंसुओं के घूँट पिये जा रहा हूँ।
ऐ माँ! सिर्फ मुझे पता है कि मैं कैसे,
तुझसे दूर रहकर जिंदगी जिये जा रहा हूँ।।

-


17 MAY 2019 AT 11:28

तेरे हर सवाल का जबाब था यूँ तो मेरे पास,
लेकिन तेरे उस आखिरी सवाल का जवाब देने के बजाय,
मुझे तुझसे दूर हो जाना ज्यादा आसान लगा।

-


17 MAY 2019 AT 11:25

बेबस नहीं हूँ, लाचार नहीं हूँ फिर क्यूँ चुप जाऊँ मैं।
लड़की हूँ तो क्या हुआ, गलत के खिलाफ आवाज क्यूँ ना उठाऊँ मैं।।
डरती नहीं हूँ मैं किसी से, हौंसला बहुत है मुझमें,
तुम एकबार साथ तो दो, इन पापियों को खुद ही सबक सिखाऊं मैं।
भूखे भेड़ियों के जैसे नोंचते है वो मुझको,
आखिर कब तक इनकी दरिंदगी को सहन कर पाऊँ मैं।
आखिर कब तक चलेगा ऐसा, कब तक चुप कराओगे मुझको,
क्या सिर उठाकर जीने के बजाय, शर्म से घुट घुटकर मर जाऊँ मैं।

-


9 MAY 2019 AT 22:38

बड़े वफ़ादार हुआ करते थे कभी मेरे आंसू,
तुमने अपनी तरह इन्हें भी बेवफा बना दिया।

-


Fetching Ankit D perfect Guryan Quotes